23 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

117
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 23 february : 23 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

23 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी शाम के 06.05 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा- दिन के 12.31 बजे तक। योग- आयुष्मान अगले दिन तड़के 04.35 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.52 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.17 बजे। राहुकाल- दिन के 03.26 से 04.51 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

24 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी शाम के 06.05 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु- दिन के 01.17 बजे तक। योग- सौभाग्य अगले दिन तड़के 03.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.18 बजे। राहुकाल- दिन के 12.34 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 23 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धर्म और अध्यात्म में मन लगेगा। घर-परिवार के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं को लेकर आपको थोड़ी बहुत कमी महसूस हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में फायदा होने का योग हैं। आपको आर्थिक रूप से थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष

कारोबारियों की मेहनत सही दिशा में रहेगी। फायदा होने का योग है। पारिवारिक जीवन में चुनौतियां महसूस हो सकती हैं। संतान या छोटे भाई-बहन से नकारात्मक सूचना मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आपको आय बढ़ाने के अनेक मार्ग दिखाई देंगे। आगे बढ़ेंगे तो फायदा होगा।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। तरक्की होने के योग हैं। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको भाग्य का साथ भरपूर मिलेगा। कारोबारियों को मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। हालांकि आर्थिक रूप से थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

कर्क

विद्यार्थियों के लिए दिन अत्याधिक मेहनत करने वाला हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आप पहल करें। वह बात करने से सुलझ जाएंगी। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। परिवार में किसी करीबी के साथ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

सिंह

23 फरवरी का राशिफल मिश्रित फल वाला है। करियर में उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। सहयोगियों की मदद मिलने में थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है। उन्नति के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अभी रकम फंसने का खतरा है।

कन्या

पुराने मित्रों में किसी के साथ विवाद होने के योग हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। परिवार में किसी से अपेक्षा करने पर निराशा हाथ लग सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी।

तुला

कारोबारियों को व्यवसाय में नई उम्मीदें दिख सकती हैं। उस दिशा में फौरन कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी पुरानी परेशानी का अंत होगा। नौकरीपेशा लोगों को अचानक कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे उनका महत्व बढ़ेगा। धन हानि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आपको कई अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। उनका फायदा या नुकसान आपको आगे चलकर समझ आएगा। कारोबारियों के लिए निवेश के लिहाज से समय बहुत ही लाभदायक है। आर्थिक रूप से थोड़ी-बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि वह अल्पकालिक ही होंगी।

धनु

आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी तरह का विवाद संभव है। हालांकि वह जल्दी ही सुलझ जाएगा। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आप कई कार्य आसानी से निपटा लेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मकर

कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। वे आपको बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि अंत में आप उन पर हावी  रहने में सफल रहेंगे। घर-परिवार में खर्च बढ़ सकते हैं। छात्र वर्ग को किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ मिलेगा।

कुंभ

आज तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर-परिवार के किसी भी मामले पर जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। छात्रों के लिए समय अच्छा है जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे सफलता मिलने की योग हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने के योग हैं।

मीन

कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। उनको नए साझेदारों से किसी तरह का लाभ हो सकता है। चाहें तो वे फिलहाल अपना कार्य और बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे अच्छा लगेगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है।

नोट- 23 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here