25 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

83
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 25 february : 25 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

25 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी शाम के 05.18 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य दिन के 01.17 बजे तक। योग- शोभन रात के 01.18 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.18 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.26 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

26 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी शाम के 03.49 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा दिन के 12.35 बजे तक। योग- अतिगंड रात के 10.36 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.19 बजे। राहुकाल- दिन के 11.08 से 12.34 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 25 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कोई नकारात्मक सूचना मिलने से मन थोड़ा विचलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी मन कम लगेगा। कारोबारियों का व्यापार सामान्य तरह से चलेगा। घर-परिवार का माहौल भी थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष

नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को खत्म करने में बाधाएं महसूस हो सकती हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ता जाएगा। परिवार के लोगों की आप से अपेक्षा बढ़ सकती है। उसे पूरा करने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

मिथुन

माता-पिता से विवाद संभव है। उसको सुलझने में अभी समय लगेगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ भी रिश्तों में सुधार आएगा। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क

लंबे समय के बाद परिवारजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उनके साथ यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। इससे आपको अंदरूनी खुशी महसूस होगी। काम-धंधा ठीक चलने से प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने निवेश का फायदा हो सकता है। खर्च को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है।

सिंह

तबीयत थोड़ी ढीली लग सकती है। इससे मन खिन्न रह सकता है। साथ ही इस दौरान काम का भी दबाव बढ़ सकता है। कोई भी ऐसा कार्य करने से बचें जिसमें शारीरिक मेहनत ज्यादा हो। फिलहाल समय अनुकूल नहीं है। घर-परिवार में कोई विवाद होने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है।

कन्या

25 फरवरी का राशिफल इस राशि के अनुकूल नहीं है। कारोबारी फिलहाल नए साझेदारों के संपर्क में आने से बचें। कोई भी सौदा करते समय सतर्क रहें हर एक चीज पर अपनी नजर बनाकर रखें। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने का मन कर सकता है। तात्कालिक रूप से वे यह विचार त्याग दें।

तुला

किसी भी प्रकार के लेन-देन से फिलहाल बचें। निवेश के बारे में भी सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं। भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर दिन अच्छा बीतेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुरानी उलझन थोड़ा परेशान कर सकती है। उसके लिए चिंता नहीं करें।

वृश्चिक

नौकरीपेशा लोगों को कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह बाद में फायदेमंद होगी। आपके संपर्क क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। लोग आगे चलकर आपकी मदद कर सकते हैं। कारोबारियों को सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है।

धनु

घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वरिष्ठ जनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा कुछ पुरानी यादें ताजा करके आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। विवाह के लिए इच्छुक लोगों को नए रिश्ते आ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अगर किसी एक दिशा में मेहनत कर रहे हैं तो उनको सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर

सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए समय अच्छा है। बड़ा फायदा हो सकता है। पदोन्नति का भी योग बन रहा है। कारोबारी व्यापार में विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं। उनके लिए समय ठीक है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचें।

कुंभ

घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होने से घर-परिवार में खुशी बनी रहेगी। समय अच्छा है। किसी बड़ी योजना को कार्य रूप दे सकते हैं। नया घर या गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। कारोबार में अगर निवेश करने की इच्छा है तो कर सकते हैं। लाभ होगा।

मीन

घर में हुए किसी विवाद से मन बेचैन रहेगा। हालांकि बड़े-बुजुर्ग की सहायता से विवाद समय पर सुलझ जाएगा। कुछ जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं। उससे आगे चलकर फायदा होने के योग हैं। गाड़ी चलाते समय सतर्कता बरतें। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

नोट- 25 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा करें। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here