25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

73
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 25 March : 25 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

25 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 10.04 बजे तक। नक्षत्र- मूल शाम के 04.07 बजे तक। योग- वरीयान रात के 01.47 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.20 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.35 बजे। राहुकाल- दिन के 10.55 से 12.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.03 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

26 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी रात के 08.01 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा दिन के 02.47 बजे तक। योग- परिघ रात के 10.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.18 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.36 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.23 से 10.55 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.02 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 25 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। उसे गंभीरता से लें और चिकित्सक की सलाह लें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। इसके साथ ही आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। उसकी अनदेखी की तो भविष्य में किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक मामलों में यदि आपने लापरवाही की है, तो उसमें सुधार की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए मित्र से सलाह की आवश्यकता होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यर्थ के झगड़े व वाद-विवाद से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 25 मार्च 2022 का दिन आर्थिक रूप से मिश्रित है। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए अधिक धन व्यय करेंगे। इसमें आपको पिताजी के साथ की आवश्यकता होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आप धैर्य व संयम से काम लें। यदि आज आपने किसी से कुछ धन उधार लिया हुआ है, तो वह आपको वापस देना पड़ सकता है। इसके कारण आप पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक स्थिति को आज मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। यदि आज अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने व व्यापार की गति बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी से सलाह लें। तभी आपके व्यापार में तेजी आएगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको यदि कोई निर्णय  लेना पड़े, तो बहुत ही संयम से लेना, तभी वह सफलता दे पाएगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन ठीक है लेकिन आज आपको कोई पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। इसका समाधान खोजने के लिए आपको किसी प्रियजन के सहयोग की आवश्यकता होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। यदि विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा में आवेदन किया है, तो उसमें उन्हें सफलता के लिए इंतजार करना होगा। इससे उनका मन दुखी हो सकता है।

नोट- 25 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- महाविपरीत प्रत्यंगिरा मंत्र का कोई नहीं कर सकता सामना </ a>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here