27 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

262
27 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग
27 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 27 April : 27 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

27 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी रात के 12.23 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद संध्या के 05.05 बजे तक। योग- इंद्र संध्या के 05.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.54 बजे। राहुकाल- दिन के 12.19 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

28 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी रात के 12.26 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद संध्या के 05.40 बजे तक। योग- वैधृति संध्या के 04.29 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.43 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.54 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 27 अप्रैल 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आपके कार्य व व्यवहार का लोगों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपके संबंध मधुर होंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय से अधिक खर्चा हो सकता है। अगर कहीं पर पैसा निवेश कर रखा है तो वह भी फंस सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन ठीक रहेगा। अपने गुस्से व व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा आप भी विवाद में पड़ सकते हैं। जीवन साथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा व आपके संबंध भी मधुर होंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी तथा उस पर काम शुरू करके लाभ भी मिलेगा। जीवन साथी के प्रति आपका व्यवहार थोड़ा रूखा हो सकता है। बातचीत के तरीके में सुधार करें अन्यथा आपके संबंध कुछ कार्यों करीबियों से बिगड़ सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो)  किसी भी नई योजना पर कार्य शुरू ना करें। आप उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे जिससे कार्यक्षेत्र में आप की स्थिति खराब हो सकती है। दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कारोबारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं मन में आ सकती हैं। अपनी कोई अहम बात अपने तक ही रखें किसी से साझा न करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो)कार्य के दबाव के चलते आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें अच्छा होगा। कार्य क्षेत्र में आप की स्थिति और मजबूत होगी व अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान है सकते हैं। कोई छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है सतर्कता बरतें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 27 अप्रैल 2022 राशिफल। दिन ठीक-ठाक रहेगा। खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। किसी पारिवारिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष के साथ किसी अहम मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) पारिवारिक विवाद का समुचित तरीके से निपटारा होगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे और उससे वित्तीय स्थिति सुधरेगी। सम्मान और ख्याति में वृद्धि का योग है। यात्रा से लाभ मिलेगा। मनोरंजन की योजना बनेगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) प्रियजनों के साथ कारोबार की नई और प्रभावी योजना बन सकती है। संपत्ति की खरीद संबंधी प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। प्रियजनों के साथ से खुशी मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रगति से आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। सुख में वृद्धि और परिजनों से खुशी मिलेगी। मनोरंजन की योजना बनेगी। अपयश का खतरा है, अतः सावधान रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो)रोजी-रोजगार के प्रयास को बल मिलेगा। समस्या के समाधान से खुशी मिलेगी। पूर्व के अनुभवों का लाभ एवं जनहित के कार्य से राजनीतिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान के प्रति सतर्कता बरतते हुए उसके क्रियाकलापों पर नजर रखें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अनावश्यक विवाद का खतरा है। अपव्यय भी हो सकता है। दोनों के प्रति सतर्क रहें। राजनीति के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। आपका कद बढ़ेगा। अर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। विरोधी से अशांति एवं प्रियजनों के स्वास्थ्य में गड़बड़ी संभव है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) संगठित प्रयास से सभी समस्याओं का समाधान होगा। कारोबार में उन्नति का क्रम बन सकता है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। प्रियजन के स्वास्थ्य में गड़बड़ी का खतरा रहेगा। धर्म-कर्म में आस्था रखें, सब शुभ होगा।

नोट- 27 अप्रैल 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here