27 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

88
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 27 October : 27 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

27 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी सुबह के 10.50 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा सुबह के 07.08 बजे तक। योग- सिद्ध रात के 02.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.40 बजे। राहुकाल- दिन के 12.05 से 01.29 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

28 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी दिन के 12.49 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु सुबह के 09.42 बजे तक। योग- साध्य रात के 02.21 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.39 बजे। राहुकाल- दिन के 01.28 से 02.52 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 27 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी प्रियजन से अनबन होने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कुछ दिनों से बिगड़े स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण है। कुछ लोगों की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा।  खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगे। आज जिस भी कार्य को करेंगे उसी में कुछ न कुछ विघ्न उपस्थित होगा।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिला-जुला रहेगा। निजी कामकाज में लाभ होने का योग है। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों में उत्साह की कमी रहेगी। पेट संबंधी व्याधि परेशान करेगी। अवकाश भी लेना पड़ सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आप दिन भर किसी न किसी कारण से व्यस्त रहेंगे। इससे आपका कद दो बढ़ेगा लेकिन आर्थिक लाभ की आशा नहीं करें।। आज संबंधों को ज्यादा महत्व दें। निकट भविष्य में ये ही धन लाभ कराएंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) व्यवसायियों को कामचलाऊ आय आसानी से हो जाएगी। निवेश के लिए उचित समय है। घर के मामले में उचित ध्यान देने पर भी परिजन किसी न किसी कारण से नाराज ही रहेंगे। छींटाकशी करने से बचे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में आज दुविधा की स्थिति में जानकारों से सलाह लेकर कदम बढ़ाएं। अन्यथा लाभ के बदले हानि हो सकती है। उच्च प्रतिष्ठित लोगों की सहायता से आपका काम आसानी से होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 27 अक्टूबर 2021 का राशिफल थोड़ी परेशानी वाला है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। आपस में विवाद संभव है। दोपहर बाद थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी आ सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा आपको राहत प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इसके कारण आपका आध्यात्मिक पक्ष प्रबल रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र पर अन्य दिन की अपेक्षा कार्य विलंब से होंगे। आर्थिक समस्या भी रहेगी। विशेष रूप से धन की आमद कम एवं खर्च अधिक होने के आसार हैं। आज आपके हाथों कोई परोपकार होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप कामकाज को लेकर दुविधा में फंसे रहेंगे। जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमें कोई न कोई व्यवधान आने से मन खिन्न होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी अनुभव करेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए भाग्योदय वाला रहेगा। दिन का प्रथम भाग आलस्य की भेंट चढ़ेगा। दोपहर बाद से कार्यों में पूरी निष्ठा से जुट जाएंगे। अधूरे कार्य पूरे होने से धन की आमद होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज भाग्य का साथ नहीं मिलने से अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। अपने बड़बोले स्वभाव के कारण स्वयं ही मुसीबतों को न्योता देंगे। आपके स्वभाव व कार्य व्यवहार में आज सुस्ती अधिक रहेगी।

नोट- 27 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- महाविपरीत प्रत्यंगिरा मंत्र का कोई नहीं कर सकता सामना </ a>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here