तुला वाले के बिगड़े संबंध सुधरेंगे, पढ़ें 30 नवंबर का राशिफल

98
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 30 november : तुला वाले के बिगड़े संबंध सुधरेंगे। पढ़ें 30 नवंबर का राशिफल। इसमें दो दिन का पंचांग भी है। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी पूरी है। दिशा शूल में जानें कि किस दिशा में यात्रा उपयुक्त नहीं है। उधर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

सोमवार का पंचांग

30 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा दिन के 02.59 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी पूरा दिन व पूरी रात। योग- शिव सुबह 10.47 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.14 से 09.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.49 से 12.31 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

01 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा दिन के 04.51 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी सुबह 08.31 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 11.09 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 02.47 से 04.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.49 से 12.31 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 नवंबर का राशिफल

तुला वाले के बिगड़े संबंध सुधरेंगे। पढ़ें 30 नवंबर का राशिफल। इसमें दो दिन का पंचांग भी है। इसमें हर राशि के दिन के बारे में विस्तार से जानकारी है। बताया गया है कि उन्हें क्या करना चाहिए। साथ ही किससे परहेज करना चाहिए।

मेष

छोटी-छोटी बातों को सोच कर परेशान होने से बचें। यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होगा। लंबे समय से यदि कोई योजना बना रहे हैं तो आगे बढ़ें। उस मेहनत का सकारात्मक परिणाम आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। वे साजिश करेंगे।

वृष

कारोबारी सामने आने वाले मौके का अच्छे से फायदा उठाएं। सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी परेशानी हो सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है। आप उसे सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन

जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। निवेश के बारे में नई योजनाएं बना सकते हैं। कारोबारी अपने प्रयासों को मजबूती से जारी रखें। यह प्रयास उनके व्यवसाय के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

कर्क

कारोबारी नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। सोचृसमझकर फैसला लें। भावनाओं में बहकर निर्णय लेना गलत हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह

कोर्ट-कचहरी के मामलों को बढ़ाने से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा। खान-पान में सतर्कता बरतें। पेट संबंधित समस्या हो सकती है। राजनीति में इच्छुक लोग प्रयास कर सकते हैं। समय अनुकूल है।

कन्या

कारोबार विस्तार करने के बारे में विचार कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। उन्हें अनुकूल बनाने की कोशिश बेकार होगी। उचित होगा कि उनसे निश्चित दूरी बनाकर रखें। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। इससे मन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

तुला

पुराने कानूनी मामले में आपके पक्ष में फैसला होगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। इससे आपकी छवि बेहतर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तला-भुना खाने से बचें। सही रणनीति से कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आप विरोधियों पर हावी होने में सफल रहेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए समय सही है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। चोट लगने का खतरा है सावधान रहें।

धनु

यात्रा के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भौतिक सुख-साधनों पर भी खर्च बढ़ सकता है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। आर्थिक मंदी के प्रभाव में कमी आएगी।

मकर

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तबीयत बिगड़ सकती है। कारोबारी अपनी ऊर्जा का पूर्ण रूप से उपयोग करें। उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण समय है। वे और उनके माता-पिता उनके बारे में निर्णय लेने में देरी ना करें।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसी दौरान बन परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। इससे आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नए वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

मीन

आपके विरोधियों की साजिश असफल होगी। वे अपने ही जाल में फंसेंगे। आपकी स्थिति मजबूत होगी। पुरानी योजना को मूर्त रूप देने का समय आ गया है। परिवार को थोड़ा समय दें। जीवनसाथी और संतान की कुछ समस्या है। उनसे मिल-बैठकर उसका हल ढूंढ़ें।

नोट - तुला वाले के बिगड़े संबंध सुधरेंगे में आपने पढ़ा 30 नवंबर का राशिफलइसे जन्म समय के आधार पर बनाया है। अन्य लोगों के लिए भी उपयोगी है। ऊपर दिशा शूल की जानकारी मिली। उधर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा करें।
यह भी पढ़ें – उंगलियों में जादुई ताकत, बीमारियों का चुटकी में इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here