चार जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

77
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 4 january : चार जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसके साथ देखें दो दिन का पंचांग। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

04 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी अगले दिन सुबह के 05.46 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी शाम के 07.17 बजे तक। योग- आयुष्मान- सुबह के 08.02 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.38 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.33 से 09.50 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.05 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

05 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी अगले दिन सुबह के 04.03 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 06.21 बजे तक। योग- शोभन- अगले दिन तड़के 03.01 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.38 बजे। राहुकाल- दिन के 03.03 से 04.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.06 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार जनवरी का राशिफल

चार जनवरी का राशिफल पढ़ें और जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें पढ़ें कि क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका भाग्य होगा साथ और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कोई बड़ा विवाद हो सकता है। इसका जल्द से जल्द समाधान ढूंढने का प्रयास करें। बात को अधिक बढ़ने नहीं दें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रह सकती है। इसके बाद भी अधूरे सभी काम निपटा लें। बाद में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

वृष

कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। हालांकि किसी खास के साथ मतभेद हो सकता है।

मिथुन

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। पारिवारिक रूप से मन प्रसन्न रहेगा। सबके साथ मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। संतान या छोटे भाई-बहन से सुखद सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों की साजिश से परेशान रह सकते हैं।

कर्क

क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवहार में भी सजग रहें। अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। फायदे का योग है। राजनीति से जुड़े लोगों का कद बढ़ेगा। विरोधियों की साजिश बेअसर होगी। दूर की यात्रा का योग बन रहा है। इसमें परेशानी महसूस करेंगे।

सिंह

दिन व्यस्तता में बीतेगा। मानसिक व शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। किसी भी तरह का संदेह खुद पर हावी नहीं होने दें। लंबे समय से अटका धन प्राप्त हो सकता है। कारोबारियों के लिए समय थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। यात्रा करने के लिए समय ठीक है।

कन्या

चार जनवरी का राशिफल आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। क्षमता से अधिक काम अपने सिर पर लेने से बचें। नुकसान हो सकता है। काम अधूरा रह सकता है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। करीबियों से मिलना-जुलना हो सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

दिन अच्छा है। अधूरे काम पूरे होंगे। यदि किसी योजना पर विचार कर रहे हैं तो उपयुक्त समय है। बड़े फैसले लेने में हिचकिचाएं नहीं। सफलता मिलने की संभावना है। संबंध और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखें। निश्चित दूरी रखें। किसी से भी अति निकटता नुकसानदेह हो सकती है।

वृश्चिक

कुछ संबंधों में संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है। विरोधियों से सावधान रहें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। संतान पक्ष को एक बड़ा मौका मिल सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर परिवार में विवाद हो सकता है।

धनु

कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। उनका सुझाव आपके लिए उपयोगी होगा। अधिक पैसा खर्चा करने से बचें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए रास्ते दिख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उत्पन्न हुई किसी अप्रिय स्थिति की वजह से झुंझलाहट महसूस हो सकती है।

मकर

यात्रा कर रहे हैं तो अच्छी तरह से जांच परख लें। किसी भी कारण की वजह से यात्रा सफल होने में समस्या महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा जिससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

कुंभ

आपके लिए दिन चुनौतीपूर्ण होगा। जीवनसाथी के साथ समस्याएं महसूस हो सकती हैं। शांत रहकर समाधान निकालें। आप खुद को समस्याओं से घिरा हुआ पा सकते हैं। फिर भी आशावादी बने रहें। नए मौके जल्दी सामने आने की संभावना हैं। आर्थिक दबाव थोड़ी बढ़ सकती है।

मीन

कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ आपके संबंध और मजबूत हो सकते हैं। दोस्तों का साथ बेहतर समय बिता सकते हैं। इससे मन तरोताजा रहेगा। अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करें। अच्छे से तोलने के बाद ही आगे बढ़ें। कार्य को समय पर खत्म करें वह किसी भी कार्य को टालें नहीं। परिवार को समय दें।

नोट- चार जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा करें। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो इस तरह के विचार की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here