कर्क राशि वाले का मस्ती में बीतेगा दिन, मीन वाले को तनाव

87
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 9 November : कर्क राशि वाले का मस्ती में बीतेगा दिन। मीन राशि वाले को तनाव रह सकता है। पढ़ें नौ नवंबर का राशिफल। दो दिन का पंचांग भी देखें। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। मुहूर्त और योग की जानकारी है। जानें कि दिशा शूल में किस दिशा की ओर यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दोष में कमी के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

9 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी सुबह 06.50 बजे तक। उसके बाद 10 नवंबर को सुबह 05.27 बजे तक नवमी। नक्षत्र- अश्लेषा सुबह को 08.43 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 01.31 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:30 बजे। राहुकाल- पूर्वाह्न के 08.01 से 09.22 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

10 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी अगले दिन तड़के 03.22 बजे तक। नक्षत्र- मघा सुबह के 07.56 बजे तक। योग- इंद्र रात के 10.45 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:30 बजे। राहुकाल- दिन के 02.47 से 04.09 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ नवंबर का राशिफल

मेष

दिन अच्छा रहेगा। यात्रा करने की योजना फलीभूत हो सकती है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नया कारोबार शुरू करने की योजना को आगे बढ़ाएंगे। पिता या परिवार में वरिष्ठ के साथ मतभेद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष

दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। स्थाई संपत्ति खरीदने की योजना है तो सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। निवेश करने पर फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रगति का योग है। खान-पान में परहेज करें। तला-भुना खाने से बचें।

मिथुन

अपनी सूझबूझ से कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। भविष्य में उनका लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पदोन्नति का योग बन रहा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। कामकाज संबंधी यात्राएं हो सकती हैं।

कर्क

कर्क राशि वाले का दिन मस्ती में गुजरेगा। जैसा सोचेंगे, वैसा ही परिणाम मिलेगा। नजदीकी से काफी समय बाद मुलाकात होगी। इससे मन प्रसन्नता से भर उठेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अपनी भावी योजना किसी से साझा न करें।

सिंह

मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। आर्थिक रूप से भी समय अनुकूल है। कुल मिलाकर रोजगार के लिहाज से दिन अच्छा है। परिवार के वरिष्ठ आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

कन्या

अपना कोई काम कल के लिए नहीं टालें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल मिलेगा। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। उसे अभी और विकसित होने दें। लागू करने के लिए उचित समय नहीं है।

तुला

परिवार के साथ सुखद समय बिताने का योग है। यात्रा पर जा सकते हैं। सहयोगियों और छोटे-भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। चुनौतियां सामने आएंगी। आप उनसे बेहतर तरीके से पार पाएंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है।

वृश्चिक

काम के दबाव और चुनौतियों से मन विचलित हो सकता है। चिंता न करें। आप उनका सामना करने में सक्षम है। धैर्य के साथ जमकर मेहनत करें। सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में विवाद संभव है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। उससे मानसिक ताकत मिलेगी।

धनु

नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए सही समय है। अपने प्रयास को और गति दें। नए अवसर सामने आएंगे। ऊर्जा का संचार होगा। बड़े का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर

फिजूलखर्ची का योग है। इससे आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। सावधान रहें और खर्च पर अंकुश लगाएं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। शारीरिक रूप से थोड़ी समस्या होगी। इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

कुंभ

जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। कामकाज में भी स्थिरता लाएं। संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होने का योग है। हालांकि नए निवेश से उन्हें फिलहाल परहेज करना चाहिए। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन

आज का दिन तनाव और दबाव में बीतेगा। हालांकि दिन बीतने के साथ ही मूड ठीक हो जाएगा। अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं। जमकर मेहनत करनी होगी। उसके अपेक्षित परिणाम भी मिलेंगे। इससे बाद में मन को शांति मिलेगी। संतान पक्ष से भी थोड़ी परेशानी हो सकती है।

नोट-कर्क राशि वाले का मस्ती में बीतेगा दिन में आपने राशिफल पढ़ा। पंचांग में दिशा शूल देखा। उस दिशा में जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा करें। दोष में कमी होगी।

यह भी पढ़ें- बिसरख में नहीं होता रावण दहन, रामलीला भी नहीं होती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here