मेष व तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ का योग

270
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 10 November : मेष व तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ का योग। पढ़ें 10 नवंबर के राशिफल में हर राशि के बारे में। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। मुहूर्त व योग की जानकारी है। दिशा शूल में पढ़ें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना ही हो तो दोष में कमी के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

10 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी अगले दिन तड़के 03.22 बजे तक। नक्षत्र- मघा सुबह के 07.56 बजे तक। योग- इंद्र रात के 10.45 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:30 बजे। राहुकाल- दिन के 02.47 से 04.09 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

11 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी रात 12.40 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी पूरा दिन व रात तड़के 04.25 बजे तक। योग- वैधृति रात के 07.28 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 12.05 से 01.26 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- उपलब्ध नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

10 नवंबर का राशिफल

मेष

मेष व तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ का योग है। नए निवेश के लिए उपयुक्त समय है। कार्यक्षेत्र में विरोधी साजिश रच सकते हैं। धैर्य और शांति से उनका सामना करें। दूर की यात्रा का योग बन रहा है। अवसर मिले तो चूकें नहीं। यात्रा से फायदा मिलेगा।

वृष

दिन मिश्रित फल देने वाला है। किसी से भी बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करें। जहां जरूरत न हो वहां नहीं बोलें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। अचानक कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन

मन-मुताबिक परिणाम न मिलने से परेशान हो सकते हैं। कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। पुराने काम को फिर से शुरू करने की योजना फिलहाल सफल नहीं होगी। अभी इंतजार करें। आप थोड़े उलझे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर अनुकूल समय है।

कर्क

दिन अच्छा बीतेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। किसी विशेषज्ञ की राय अवश्य लें। न्यायिक विवाद का शीघ्र हल हो सकेगा। विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को फायदा हो सकता है।

सिंह

विदेश या दूर यात्रा का योग बन रहा है। काम करने में देर नहीं करें। मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी खींचतान हो सकती है। धैर्य से उसका मुकाबला करें। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या

लेन-देन के मामले में सतर्कता बरतें। लापरवाही करने पर रकम फंस सकती है। अपने दम पर कारोबार में विस्तार हो सकता है। किसी पर आंख मूंद कर भरोसा करने में धोखा हो सकता है। घर-परिवार में पुराना विवाद उभर सकता है।

तुला

मेष व तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ का योग है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। पहले किया निवेश अब फायदा पहुंचाएगा। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा है।

वृश्चिक

कारोबारियों के समय में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परेशान न हों। अंततः आपके हिसाब से परिणाम निकलेगा। जीवनसाथी के साथ अहम मुद्दे पर असहमति हो सकती है। बड़ा फैसला लेने से फिलहाल परहेज करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु

दिन थोड़ी चुनौती वाला रहेगा। छोटे कामों को भी करने में परेशानी आ सकती है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। सफलता मिलने में थोड़ी देर होगी। उचित होगा कि आज बड़े मामले में निर्णय लेने से बचें। खान-पान में सतर्कता बरतें।

मकर

रोजी-रोजगार के लिहाज से दिन अनुकूल है। नई योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। साझेदार व सहयोगी से मदद मिलेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। इससे मन को शांति मिलेगी। नए वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

कुंभ

शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को फायदे का योग है। संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है। नया कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। राजनीति में सक्रिय लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पेट संबंधी रोग हो सकता है।

मीन

सोच-समझकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से समय अनुकूल नहीं है। पैसे को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। नए निवेश से परहेज करें। कोई निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी की सलाह लें। बाद में उसका बेहतर परिणाम मिलेगा।

नोट-मेष व तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ में आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल के बाद भी यात्रा करनी हो तो गुड़ खाकर करें। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here