वास्तु दोष भी समस्याओं का प्रमुख कारण

182
वास्तु दोष भी समस्याओं का प्रमुख कारण
वास्तु दोष भी समस्याओं का प्रमुख कारण।

Vastu dosh is also the major cause of problems : वास्तु दोष भी समस्याओं का प्रमुख कारण है। कई लोग इसकी अनदेखी करते हैं। परिणामस्वरूप परेशानी में पड़ जाते हैं। फिर बचने के लिए ज्योतिषी, पंडित, तांत्रिक आदि के चक्कर में पड़ जाते हैं। वहां से उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिल पाता है। यह उसी तरह की बात हो गई कि पेट की तकलीफ का इलाज जुकाम की दवा से की जाए। लोगों को इस दिशा में जागरूक करने के लिए सप्ताह में एक दिन वास्तु पर भी जानकारी दूंगा। फिलहाल शुरुआत छोटे-छोटे टिप्स से।

छोटी-छोटी बातों का बड़ा असर

छोटी बातों का भी कई बार बड़ा असर होता है। जैसे घर में झाड़ू को खुले में रखना अशुभ होता है। उसे खड़ा करके भी नहीं रखना चाहिए। इससे धन संबंधी समस्या बनी रहती है। इसी तरह दिन ढलने के बाद झाड़ू-पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं तो सप्ताह में कम से कम एक दिन नमक वाले पानी से पोछा लगाएं। इससे बीमारी भी दूर होती है। इन दिनों एक्वेरियम का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। ध्यान रखें कि इसे दक्षिण दिशा में रखें। इससे आर्थिक परेशानी दूर होगी।

कांटे वाले पौधे व बोनशाई को घर में न रखें

वास्तु दोष भी समस्याओं का प्रमुख कारण होते हैं। जैसे, इन दिनों घर में पौधे लगाने का खूब चलन है। लोग तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। इसे गर्व से मेहमानों को दिखाते हैं। क्या आप जानते हैं कि सभी पौधे घर में लगाने लायक नहीं होते। खासकर इन दिनों चलन में आए कैक्टस (कांटे वाले सभी पौधे), बोनसाई आदि लगाना नकारात्मक ऊर्जा, बीमारी और गृह क्लेश को आमंत्रित करता है। इससे भाग्योदय में भी बाधा आती है। कुछ पौधे तो आक्सीजन के बदले कार्बन डायआक्साइड छोड़ते हैं। इस तरह के पौधे तो प्रत्यक्ष रूप से खतरनाक हैं। इमली इसी प्रजाति का है। पीपल, नीम आदि को भी लगाने से बचें। बोनशाई वाले सारे पेड़ लगाना अशुभ होता है। यह पेड़ के विकास की तरह मनुष्य का भी विकास अवरुद्ध कर देता है। माहौल के खुशनुमा बनाए रखने के लिए सुंदर फूल या सजावट वाले पौधे लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

मुख्य द्वार पर गेंदे व आम के पत्ते का तोरण द्वार शुभ

घर के मुख्य द्वार पर विशेष अवसरों में आम के तोरण द्वार लगाना शुभ होता है। इसे पहले भी लोग लगाते थे। पूजा में भी इसका उपयोग किया जाता है। इसी तरह गेंदा को भी सामने लगाना चाहिए। हालांकि आम के पेड़ को घर से सटाकर नहीं लगाना चाहिए। घर में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) को शुभ स्थान माना जाता है। वहां झाडू, कूड़ेदान या किसी प्रकार की गंदगी नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। घर में बरकत नहीं हो पाती है। सबसे अच्छा तो यह होगा कि उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं। तस्वीर ऐसी हो जिसमें वह कमलासन पर विराजमान हों। साथ ही स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों। ऐसी तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। घर में बांसुरी रखना भी शुभ होता है। यह सम्मोहन, खुशी और आकर्षण का प्रतीक है। इससे नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक हो जाती है।

रसोईघर का रखें विशेष ध्यान

फ्रिज को किचन के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे समृद्धि आती है। रसोईघर में चूल्हा, स्टोव या गैस ऐसी जगह पर रखें जहां से महिलाओं को किचन का दरवाजा आसान से दिख सकें। इससे गृहणियां तनाव मुक्त रहेंगी। राशन रखने के लिए प्लास्टिक की बजाए स्टील के डिब्बों का इस्तेमाल करें। इससे परिवार में हमेशा संपन्नता बनी रहेगी। वास्तु दोष भी समस्याओं में बेडरूम में जूठे बर्तन रखना भी है। ऐसा करने पर घर में कंगाली आती है। साथ ही परिवार के सदस्य बीमार होते हैं। कई लोग सीढ़ियों के नीचे शौचालय-स्नानागार बना देते हैं। यह गलत है। ऐसा करने पर घर वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रहती है। यदि घर में लगी घड़ी बंद हो गई हो तो उसे तत्काल ठीक करवा लें। यह अशुभ होता है। बच्चों के पढ़ने के स्थान पर सरस्वती माता की तस्वीर रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

Previous article26 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग
Next article27 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग
Kishore Jha
कई बड़े अखबारों में 35 सालों तक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। देश के सबसे बड़े अखबार दैनिक जागरण के दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय संपादक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर हिंदू धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, योग-ध्यान, तंत्र-मंत्र-यंत्र और धार्मिक स्थलों की आधिकारिक सामग्री पर आधारित वेबसाइट चला रहा हूं। साथ ही धर्म के वैज्ञानिक पहलुओं पर शोध कर रहा हूं। इसका मकसद हिंदू धर्म के मूल स्वरूप को आम जन तक पहुंचाना है। इसमें ऐसी सामग्री का प्रकाशन किया जा रहा है जिससे लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें और समस्याओं का खुद समाधान कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here