26 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

170
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 26 May : 26 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

26 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा अपराह्न के 04.43 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा रात के 01.16 बजे तक। योग- शिव रात के 10.52 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.11 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 02.02 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

27 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा दिन के 01.02 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठ रात के 10.29 बजे तक। योग- सिद्ध शाम के 06.48 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.12 बजे। राहुकाल- दिन के 02.02 से 03.45 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 मई का राशिफल

पढ़ें 26 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है। आपसे अपेक्षा है कि इसकी उपयोगिता पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दें। ताकि इसे जारी रखने या पुराने तरीके में लौटने का निर्णय लिया जा सके।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पूर्व में लिये गए निर्णय का अब फल मिलेगा। परंतु धन प्राप्ति के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। इससे थकान महसूस करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपका भाग्य आपके परिश्रम और कौशल पर निर्भर करेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना लाभ मिलेगा। अतः धन पाने के लिए आलस्य की प्रवृत्ति छोड़नी पड़ेगी। आवश्यक कार्यों को दिन में ही कर लें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज ग्रहदशा थोड़ी प्रतिकूल रहेगी। बेहतर होगा कि सिर्फ दैनिक कार्य ही निपटाएं। कोई बड़ी योजना या कार्य में हाथ नहीं डालें। उसकी सफलता संदिग्ध रहेगी। यात्रा के लिए अभी समय उपयुक्त नहीं है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज समय आपके पक्ष में है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। पुरानी योजना तथा कार्यक्षेत्र में बदलाव के विचार पर आगे बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भूमि या भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन अनुकूल नहीं है। जोखिम वाले फैसले को आज टाल दें। दूसरों की जमानत लेने से भी परहेज करें। प्रियजनों से व्यवहार मधुर होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। कारोबारियों को कामकाज में फायदा होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 26 मई का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। पुराने संपर्क का लाभ मिलेगा। संतान के बारे में सुखद सूचना मिल सकती है। उसके बारे में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपना ध्यान रखें। लापरवाही खतरनाक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। परिश्रम सार्थक होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज भाग्य आपके अनुकूल है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। कानूनी विवाद के निपटारे में गति आएगी। धन लाभ का योग है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र या स्थान में परिवर्तन हो सकता है। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। राजकीय सहयोग मिलने का योग है। पूजा-पाठ में रुचि रहेगी। इससे मन शांत रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) संतान या छोटे भाई-बहन से सुख प्राप्त होने का योग है। परेशान करने वाला संदेश मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इससे मान-सम्मान बढ़ेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कड़ी मेहनत करें। अन्यथा लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे। आज दूसरों से कोई अपेक्षा न करें। इससे निराशा होगी। पुराना रोग उभर सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन संभल कर रहें। आज जोखिम वाले कार्य टाल दें। कारोबार में लाभ होगा। दूसरों की आलोचना से परहेज करें। निवेश में लाभ का योग है।

नोट- 26 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here