25 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

134
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 25 May : 25 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

25 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी रात के 08.29 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति सुबह के 07.06 बजे तक। उसके बाद विशाखा पूरा दिन और पूरी रात तड़के 04.11 बजे तक। योग- वरिघा सुबह के 07.13 बजे तक। उसके बाद परिघ पूरा दिन और पूरी रात तड़के 03.03 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.11 बजे। राहुकाल- दिन के 03.45 से 05.28 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

26 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा अपराह्न के 04.43 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा रात के 01.16 बजे तक। योग- शिव रात के 10.52 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.11 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 02.02 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 मई का राशिफल

पढ़ें 25 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है। आपसे अपेक्षा है कि इसकी उपयोगिता पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दें।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। यदि व्यावसायिक यात्रा की योजना है तो अवश्य जाएं। उसमें सफलता मिलेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इससे प्रसन्नता बनी रहेगी। जोखिम वाले कार्य आज नहीं करें। खासकर लेन-देन में सावधानी बरतें। आर्थिक नीति में परिवर्तन का तत्काल लाभ नहीं मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) रोजी-रोजगार के क्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली में थोड़ा बदलाव करें। अन्यथा बदलते समय में स्वयं को समायोजित करना कठिन हो जाएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) जोखिम और जमानत के कार्य आज टाल दें। दूसरों से मदद की अपेक्षा न करें। भविष्य के लिहाज से समय शुभ है। नए लोगों से मुलाकात होगी। भविष्य में वे आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) परिवार में सुख-साधन पर खर्च होगा। इससे बजट गड़बड़ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चिंता और तनाव की स्थिति बन सकती है। कारोबारियों को कामकाज के सिलसिले में भाइयों तथा साझेदारों से मतभेद हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। हालांकि आय में थोड़ी कमी रहेगी। इसमें सुधार के लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। खासकर जोखिम वाले निर्णय से परहेज करें। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 25 मई का राशिफल अनुकूल है। सभी का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। थोड़ा शारीरिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि किसी योजना को लागू करना चाहते हैं तो अभी कर लें। समय उपयुक्त है। यात्रा में सफलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। घर और बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) रोजगार से जुड़ा कामकाज ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कठिन चुनौती सामने आ सकती है। इसमें सहयोग के लिए मित्र और संबंधी आगे आएंगे। उनकी मदद से आप समस्या से पार पा लेंगे। शाम को सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) पुराने कानूनी विवाद में स्थिति अनुकूल होगी। शत्रुओं की तरफ से शांति रहेगी। व्यवसाय में थोड़ी खींचतान हो सकती है। इससे थोड़ा तनाव हो सकता है। जल्दबाजी से बचें। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। हिम्मत से काम लें। कुछ समय बाद स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पुराना रोग उभर सकता है। इसमें लापरवाही न करें।

नोट- 25 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here