27 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

170
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 27 May : 27 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

27 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा दिन के 01.02 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठ रात के 10.29 बजे तक। योग- सिद्ध शाम के 06.48 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.12 बजे। राहुकाल- दिन के 02.02 से 03.45 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

28 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया सुबह के 09.36 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 08.02 बजे तक। योग- साध्य दिन के 02.58 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.12 बजे। राहुकाल- दिन के 10.35 से 12.19 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 मई का राशिफल

पढ़ें 27 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है। आपसे अपेक्षा है कि इसकी उपयोगिता पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दें।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। हालांकि आज किसी तरह का जोखिम नहीं लें। खासकर नया कार्य शुरू नहीं करें। धर्म-कर्म में रुचि होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) सरकारी कामकाज में बाधा होगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा समस्या में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। कम जरूरी खर्च से बचने की कोशिश करें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में आज स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। वहां आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। इस चक्कर में चापलूस और गलत प्रवृत्ति के लोग नजदीक आने की कोशिश कर सकते हैं। उनसे बचें। आय पूर्ववत रहेगी।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) फैसले के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। अतः कोशिश रहे कि आज रूटीन काम ही करें। किसी नए काम में या जिसमें फैसला लेना हो उसे आज टाल दें। अन्यथा नुकसान का खतरा है। संतान से शुभ सूचना मिल सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) पुरानी योजना के फलीभूत होने का समय आ गया है। उस पर काम शुरू कर दें। विशेष रूप से यदि निवेश की योजना है तो देर नहीं करें। आय में वृद्धि हो सकती है। लाभदायक यात्रा का योग बन सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 27 मई का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। शादी योग्य लोगों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नुकसान का खतरा है। गैर जरूरी कार्य में खर्च हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। हालांकि इससे तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। आज आप जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सकते हैं। इससे मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) बेरोजगार लोगों की समस्या अभी बनी रहेगी। इस क्रम में वे छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। फिर भी तत्काल फायदा होने की संभावना कम है। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) घर और बाहर आज व्यस्तता रह सकती है। इसके चलते थकान महसूस करेंगे। काफी समय से चल रहे कानूनी विवाद खत्म हो सकते हैं। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेंगी। भाग्य के भरोसे कुछ मिलने वाला नहीं है। आपकी मेहनत और कौशल से ही सफलता या असफलता तय होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी कुछ अपेक्षाएं रखेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) बदलते समय और अधिकारी की अपेक्षा के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें। अन्यथा आपको ही समस्याएं होंगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बन रहा है। इसके लिए आवश्यक है कि काम-काज में और सतर्क रहें। किसी तरह का प्रमाद नहीं करें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

नोट- 27 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here