राशिफल 21 मई : कौन सा मुहूर्त है शुभ साथ ही जानिये क्या कहती है आपकी राशि

177
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                              21 मई का पंचांग

मंगलवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : तृतीया रात 1:40 बजे तक फिर चतुर्थी। नक्षत्र : मूल रात 3:32 बजे तक फिर पूर्व आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : शाम के 3:41 से 5:22 बजे तक।


                                22 मई का पंचांग

बुधवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्थी रात 2:41 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : पूर्व आषाढ़ पूरा दिन व पूरी रात। सुबह 5:14 बजे तक फिर उत्तर आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:18 से 2:00 बजे तक।



                                     दैनिक राशिफल

मेष- सही दिशा में की गई मेहनत सफल हो सकती है उसकी वजह से कार्यक्षेत्र में आपको प्रसिद्धि भी मिल सकती है। कोई खास काम निपटाने के लिए दोस्तों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई भी नया काम अनुभवी लोगों से सलाह लेकर करें। किसी के सामने अपनी बात रखने में सावधानी रखें। किसी की आलोचना करने से बचें। कारोबारी अपनी कोई योजना को सार्वजनिक ना करें। कारोबार सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- नई नौकरी के लिए योजना बना रहे हैं तो सफल हो सकते हैं। रोजमर्रा के सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नए लोगों के संपर्क में आएंगे। परिवार में सुख सुख-शांति बनी रहेगी। जोखिम भरे कार्य करने से बचें। जीवनसाथी ज्यादा संवेदनशील हो सकता है। सोच-समझ कर बोलें। कामकाज का दबाव ज्यादा होने से परेशानी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मसला है तो वह हल हो जाएगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- कार्यक्षेत्र में छुपे हुए कुछ राज अचानक से आपके सामने आ सकते हैं। अपने कार्य पर ध्यान दें। योजनाएं बनाएं और उस पर अमल करें। संतान पक्ष से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसका निपटारा हो सकता है। आलोचना करने से बचें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कारोबार में सावधानी बरतें। खानपान में सतर्कता बरतें, पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।


कर्क- आपकी सभी पुराने कार्य निपट जाएंगे। कोई भी कार्य में बिना सोचे-समझे हाथ ना डालें नुकसान हो सकता है। दूसरों की बातों को शांत रहकर सुनें आपको ही फायदा होगा। निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर बोलें। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो सावधानी बरतें। किसी को उधार देना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपकी तरक्की में अहम भूमिका निभाएगा। कारोबार बढ़ने के योग हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें।


सिंह- कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। किसी नतीजे को लेकर आप महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा वह रिश्तों में मजबूती का एहसास होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी का सहयोग थोड़ा कम मिलेगा। पैसों का कोई मामला उलझ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा नहीं है किसी परीक्षा में असफल हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी परंतु जीवन साथी की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।


कन्या- आत्मविश्वास बनाकर रखें आपको नए मौके मिल सकते हैं जो खुद को साबित करने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंध सुधर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। किसी भी चीज में अति ना करें। कार्यक्षेत्र में पैसों से जुड़े काम के सिलसिले में भागदौड़ हो सकती है। किसी भी बात पर जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। घर बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।


तुला- कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से फायदा होगा। कुछ जरूरी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आय वृद्धि के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। परिवार में कोई विवाद चल रहा है उसको सुलझाने में आपकी भूमिका अहम हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय व्यस्तता भरा है। जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। कारोबार में फायदेमंद सौदा हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। यात्रा भी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


वृश्चिक- किसी भी मौके का फायदा उठाने से ना चूकें। कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान जल्द ही मिल जाएगा। छोटी-मोटी गलतियां हो सकते हैं। धैर्य की कमी भी खुद में महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों से विवाद हो सकता है। कर्ज़ लेन-देन करने से बचें। कारोबार में नए सौदे संभलकर करें। रोजगार के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।


धनु- दिन ठीक-ठाक रहेगा। जैसी भी परिस्थिति हो उसे स्वीकार करें। जरूरी काम निपटाने पर ध्यान दें। फालतू के कामों में समय खराब हो सकता है सावधान रहें। विरोधी कुछ परेशानी उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं जिससे मन बेचैन रहेगा। बड़े सौदे करने से बचें। कारोबारियों के सामने कुछ कानूनी विवाद आ सकते हैं संभल कर रहें। विद्यार्थी वर्ग पर पर दबाव ज्यादा रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें।


मकर- धन लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। अधिकारियों से संबंध सुधर सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम परिवार वालों की मदद से पूरा हो जाएगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी काम की नई शुरुआत भी आप कर सकते हैं। कारोबारियों के नए सौदे हो सकते हैं। कुछ मामलों में आप को निराशा हाथ लग सकती है। वाणी पर संयम रखें। कारोबार बढ़ाने के मौके आपको मिल सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।


कुंभ- पैसों को लेकर नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत हद तक आप हर कार्य में सफल हो जाएंगे। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक पूरी कर लेंगे। अधिकारियों से मतभेद होने के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी के लिहाज से दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मौसमी परेशानियां हो सकती है।


मीन- दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी पेशा लोगों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शांत रहकर कोई भी काम करें। कारोबारी थोड़े परेशान रह सकते हैं। कारोबार से जुड़े फैसले सोच समझ कर लें। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here