राशिफल 20 मई : कैसा होगा सप्ताह का पहला दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

190
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

                                 20 मई का पंचांग

सोमवार,ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया रात 1:21 बजे तक फिर तृतीया। नक्षत्र : ज्येष्ठा रात 2:39 बजे तक फिर मूल। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 7:14 से 8:55 बजे तक।


                                 21 मई का पंचांग

मंगलवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : तृतीया रात 1:40 बजे तक फिर चतुर्थी। नक्षत्र : मूल रात 3:32 बजे तक फिर पूर्व आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : शाम के 3:41 से 5:22 बजे तक।



                                 दैनिक राशिफल

मेष- भावनाओं को खुद पर हावी ना होने दें। आप ऊर्जावान बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी तरफ आकर्षण महसूस कर सकते हैं। मनोरंजक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई अहम फैसला आज ना लें नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। खर्च ज्यादा होगा। व्यापारियों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है सही दिशा में मेहनत करते रहें। माता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।


वृष- यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान निकालने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। रोजमर्रा के कामकाज पूरे हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में लोग आपका काम खराब करने के लिए दखलअंदाजी कर सकते हैं। खानपान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग हो सकते हैं।


मिथुन- नई नौकरी की तलाश में है तो अब नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। पिछले किए गए कामों के नतीजे सकारात्मक मिल सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी और संतान पक्ष की पढ़ाई लिखाई के ऊपर ध्यान लगेगा। करीबियों से विवाद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग कोई भी फैसला समझदारी से लें। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।


कर्क- रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। पिछले रुके हुए कार्य पूरे होने का योग है। जीवनसाथी की मदद से धन लाभ हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पदोन्नति के भी योग हैं। यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाए। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह- अभी सभी कार्य समय पर निपट जाएंगे। माता से रिश्तों में मजबूती आएगी उनका सहयोग भी मिलेगा। भौतिक सुख साधनों पर खर्च हो सकता है। कारोबार में सावधानी से काम करें। कोई गलती होने के योग है। धन हानि भी हो सकती है। कुछ परेशानियों की वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक है। पढ़ाई में मन लगेगा। खानपान सामान्य रखें


कन्या- पैसों से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है। किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यस्तता रह सकती है मन को जहां तक हो सके शांत बनाकर रखें। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।


तुला- अपने सभी महत्वपूर्ण काम समय पर निपटा देंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित हो सकते हैं। आय वृद्धि के नए अवसर खुलेंगे। व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक है। सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक- पस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कामकाज में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए मनचाही स्थिति बन सकती है। किसी खास काम को पूरा करने के लिए योजना बनानी पड़ सकती है जिस में सफलता भी मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। कार्यक्षेत्र में मन एकाग्र करने की कोशिश करें। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


धनु- काम का दबाव ज्यादा हो सकता है। रोजमर्रा के कार्य पर पूरा ध्यान दें। सही दिशा में की गई मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। संतान को अधिक समय देने की आवश्यकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। निवेश में सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- आपके लिए समय अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होने के भी योग है जो भी काम करेंगे उसका सकारात्मक असर आप पर पड़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है आप की स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार में पैसा व उन्नति मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है कोई परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी ।


कुंभ- कारोबार में लाभ हो सकता है। दोस्तों से मिलने जुलने में थोड़ा समय व्यर्थ हो सकता है। व्यस्तता दिनभर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं जिसको पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल रहेंगे। व्यापारियों का किसी से विवाद हो सकता है सावधान रहें। निवेश करने से पहले हर चीज को अच्छी तरह से समझ लें। विद्यार्थी को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।


मीन- दिन अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। परिवार के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। माता पिता का स्नेह मिलेगा व समय व्यतीत कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई समस्या अचानक से उजागर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी लेकिन विवाद होने के भी योग हैं। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में कम में घूमने फिरने में ज्यादा लगेगा। सेहत अच्छी रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here