राशिफल 21 जुलाई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

2614
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                         21 जुलाई का पंचांग

रविवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि – तृतीया सुबह के 09:14 बजे तक उसके बाद चतुर्थी। नक्षत्र: शतभिषा पूर्ण रात्रि तक । शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 बजे से 12:54 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 09:03 बजे तक से 10:45 बजे तक।


                          22 जुलाई का पंचांग

सोमवार, श्रावण मास कृष्णपक्ष। तिथि – चतुर्थी सुबह के 11:39 बजे उसके बाद पञ्चमी। नक्षत्र: शतभिषा सुबह के 07:26 बजे तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 12:00 बजे से 12:55 बजे तक। राहुकाल : शाम के 05:33 बजे तक से 07:15 बजे तक।



                             दैनिक राशिफल 

 

मेष- दिन अच्छा है। कारोबार में फायदा या कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। जो भी काम हाथ में लेंगे वह सब पूरे हो जाएंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें व ज्यादा भावुक भी ना हों। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिल सकता है। विवादों से बचना होगा। धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें।


वृष- आपके सभी कार्य आपके अनुसार होंगे। किसी भी योजना का परिणाम आपको अपने पक्ष में मिल सकता है। कोई अच्छी खबर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ पैसा भी प्राप्त हो सकता है। दिन अच्छा है फायदेमंद भी साबित होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग हैं। कारोबारियों को कोई नया कार्य मिल सकता है। अधिकारी और सहयोगियों से सहयोग मिल सकता है। थोड़ा बहुत पैसा भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग और प्यार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खानपान में सावधानी बरतें।


मिथुन- प्रसन्न रहने की कोशिश करें। आसपास के लोग आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं सतर्क रहें। हर चुनौती को आप अपनी तरह से पूरा कर लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। कोई ऐसा काम ना करें जिससे आपको परेशानी हो। दूसरों के विवाद में दखल ना दें। आमदनी में कमी आ सकती है। फालतू खर्चा भी होने के योग हैं। दोस्तों की मदद मिल सकती है। पेट के रोग हो सकते हैं।


कर्क- किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई पुराना दोस्त अचानक आप के संपर्क में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं पूरे उत्साह और लगन से काम करें। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है परंतु आप उन मामलों को निपटाने में सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पढ़ाई में विद्यार्थी वर्ग का मन लगेगा। सेहत अच्छी रहेगी।


सिंह- कोई नई योजना आपके सामने आ सकती है जिस पर ढंग से काम करेंगे तो फायदा मिल सकता है। कोई नया व्यक्ति आपके संपर्क में आ सकता है जो आगे बढ़ने में मददगार साबित हो सकता है। नए विचारों के साथ काम शुरू करेंगे। मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। पैसों के मामले में थोड़ा उलझ सकते हैं। पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा व दिन भी अच्छे से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।


कन्या- सहयोगी कार्य क्षेत्र में आपका सहयोग कर सकते हैं। परिवारजनों से भावनात्मक सहयोग मिलने के योग हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है जो लाभदायक सिद्ध होगी। पुराने सभी काम निपटाने के लिए समय अच्छा है। भाग्य आपके साथ रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है जिससे आप नकारात्मकता से घिर जाएंगे। विवादों से दूर रहें। अधिकारियों से छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। जीवनसाथी से थोड़ी बहुत बहस हो सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। कारोबारियों को रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। पेट के रोग हो सकते हैं सावधानी बरतें।


तुला- सोची हुई योजनाएं पूरी करने में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी अपेक्षाएं जल्दी पूरी होंगी। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। कोई भी अहम निर्णय सोच विचार कर ही करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी भी चुनौती से घबराएं नहीं मन में किसी भी प्रकार का संदेह हो तो किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। कामकाज में रुकावट महसूस कर सकते हैं। माता की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा जिससे मन उदास रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक-ठाक है। मानसिक तनाव हो सकता है।


वृश्चिक- कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो करियर में अहम भूमिका निभाएंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने कार्यक्षमता की वजह से दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल होंगे। कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है जिससे आगे आने वाले समय में आपको फायदा पहुंचेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज में मन नहीं लगेगा। कुछ अहम मुद्दों पर परिवारजनों का सहयोग नहीं मिलेगा। उम्मीदों के हिसाब से दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं व कार्य का दबाव भी बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा व आपकी भावनाओं को समझेगा। कारोबारी कारोबार से जुड़े निर्णय सोच समझ कर लें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। मानसिक तनाव भी हो सकता है, मानसिक व शारीरिक रूप से खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं।


धनु- कोई भी काम बिना किसी योजना के ना करें। कुछ मुद्दों पर आपका नजरिया व आपकी सोच बदल सकती है। परिवार में छोटी-मोटी बात पर नाराजगी हो सकती है। बिना सोचे समझें ना बोलें अन्यथा अपने लिए ही समस्या उत्पन्न करेंगे। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। दिन आपके अनुकूल नहीं होगा। सेहत का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।


मकर- कारोबारी किसी खास दोस्त के साथ साझेदारी कर सकते हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी। कुछ रिश्तों को लेकर आपके मन में चिंता रहेगी। पुराने मित्रों के साथ लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होगा व उनके साथ नई पहल करने का मौका मिल सकता है। रोजमर्रा की सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा प्राप्त होने के योग है। सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मामले को लेकर मन में संदेह की स्थिति हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। पैसा उधार देने से बचें। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।


कुंभ- नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं पुराना काम जो रुका हुआ है वह निपट सकता है। भविष्य को लेकर थोड़े संदेह में रह सकते हैं। दूसरों को अपनी बात बहुत शांति और संयम के साथ समझाएं। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। लापरवाही ना करें, नुकसान हो सकता है। साझेदारों के साथ अनबन हो सकती है। किसी विषय पर लगातार चिंतित रह सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। काम के बोझ से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कोई पुराना रोग फिर से उत्पन्न हो सकता है सावधान रहें।


मीन- कोई पुरानी समस्या का हल निकल सकता है। नए लोगों के संपर्क में आएंगे। रचनात्मक दृष्टि से दिन शुभ है जो भी करना चाहेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पैसों को लेकर आपकी समस्या बढ़ सकती है। आय से अधिक खर्चा भी हो सकता है। कोई भी काम को टालें नहीं नुकसान हो सकता है। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबारियों के साझेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here