नौ दिसंबर का राशिफल पढ़ें, जानें किसका भाग्य कैसा रहेगा

93
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

09 december’s rashifal and panchang : नौ दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें किसका भाग्य कैसा रहेगा। किस राशि पर होगी भाग्य की कृपा। किस राशि वाले को करना होगा संघर्ष। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानकारी है कि किस ओर की यात्रा ठीक नहीं है। आज उधर जाना ही हो तो बचाव के उपाय जानें।

बुधवार का पंचांग

09 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी अपराह्न के 03.17 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी दिन के 12.33 बजे तक। योग- आयुष्मान रात के 10.44 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- दिन के 12.14 से 01.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

10 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी दिन के 12.51 बजे तक। नक्षत्र- हस्त दिन के 10.51 बजे तक। योग- सौभाग्य रात के 07.26 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- दिन के 01.32 से 02.49 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.35 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ दिसंबर का राशिफल

पढ़ें नौ दिसंबर का राशिफल। जाने किस राशि वाले का भाग्य कैसा रहेगा। कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर। कौन अपने बल पर हासिल करेगा जीत। किस पर रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा।

मेष

घर-परिवार में ही किसी की स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इससे थोड़े परेशान रह सकते हैं। चिंतित होने की जरूरत नहीं है। समस्या मामालू रहेगी। छात्र वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। अहम निर्णय लेते समय बुजुर्गों की सलाह अवश्य ले लें।

वृष

कार्यक्षेत्र में अधिकारी व आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका कद बढ़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। संभव है कि कोई जमीन या मकान खरीदने की योजना बने। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। करीबी से विवाद हो सकता है। इससे थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं।

मिथुन

भौतिक सुख-साधनों पर खर्च हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। थोड़ी मेहनत से सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। थोड़े सतर्क रहें।

कर्क

छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर परिवार में किसी काम का दबाव अधिक हो सकता है। पिता या पिता समान व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकता है। ध्यान रखें कि आपकी बात से उन्हें दुख न पहुंचे। यह आपके भविष्य के लिए अहम होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह

परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। लंबे समय से मन में रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबार थोड़ा धीमी गति से चलता हुआ प्रतीत होगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन व्यस्तता में बीतेगा। रोजगार के क्षेत्र में परेशानी का असर आपके मन पर पड़ेगा। थकावट महसूस कर सकते हैं।

कन्या

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपने करीबी की किसी बात का बुरा लग सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें दुर्घटना होने का खतरा है। हालांकि चिंता जैसी बात नहीं है। कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

तुला

परिवार में किसी भी बात को बढ़ाने से बचें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से परहेज करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। परंतु वे आपका कोई अहित नहीं कर पाएंगे। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज अपने व्यवहार और बातचीत के तरीके पर ध्यान रखें। अन्यथा अनावश्य विवाद में फंस सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल है। यदि निवेश की योजना है तो शीघ्रता करें। फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको अपने प्रदर्शन के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगा।

धनु

किसी पर आज आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। नजदीकी के आचरण से ही आहत हो सकते हैं। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। दूर की यात्रा का अवसर मिल सकता है। इसे गंवाएं नहीं। भविष्य में इसका अच्छा प्रतिफल मिलेगा। निवेश की योजना हो तो विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

मकर

रोजी-रोजगार के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। अनावश्यक विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। इससे आपका मनोबल बना रहेगा। संतान या छोटे भाई-बहन से सकारात्मक सूचना मिल सकती है। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का योग है।

कुंभ

पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सबका भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे आपमें उत्साह का संचार होगा। परिवार के साथ भी बेहतर समय बिता सकेंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मीन

काफी समय से रुके काम पूरे होने का योग है। यदि कोई न्यायिक मामला चल रहा है तो स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे। रोजगार के क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। इसी बीच सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना पड़ सकता है। मनोरंजक यात्रा का योग बन रहा है। उसका फायदा उठाएं।

नोट- आपने नौ दिसंबर का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल की जानकारी ली। उधर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें – उंगलियों में जादुई ताकत, बीमारियों का चुटकी में इलाज

1 COMMENT

  1. I was very happy to uncover this site. I want to to thank you for ones time for this particularly wonderful read!! I definitely enjoyed every part of it and I have you saved as a favorite to look at new stuff in your site. Elvera Nikolos Kathleen

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here