10 दिसंबर के राशिफल में पढ़ें कि किसका कैसे बीतेगा दिन

82
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

10 december’s rashifal and panchang : 10 दिसंबर के राशिफल में पढ़ें कि किसका कैसे बीतेगा दिन। किस राशि पर होगी भाग्य की कृपा। किस राशि वाले को करना होगा संघर्ष। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानकारी है कि किस ओर की यात्रा ठीक नहीं है। आज उधर जाना ही हो तो बचाव के उपाय जानें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

10 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी दिन के 12.51 बजे तक। नक्षत्र- हस्त दिन के 10.51 बजे तक। योग- सौभाग्य रात के 07.26 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- दिन के 01.32 से 02.49 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.35 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

11 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी दिन के 10.04 बजे तक। उसके बाद द्वादशी अगले दिन सुबह 07.02 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा सुबह के 08.48 बजे तक। उसके बाद स्वाति अगले दिन सुबह 06.30 बजे तक। योग- शोभन दिन के 03.12 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- दिन के 10.57 से 12.15 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.54 से 12.35 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

10 दिसंबर का राशिफल

दस दिसंबर के राशिफल में पढ़ें कि किस का कैसा रहेगा भाग्य। किसका दिन अच्छा बीतेगा। कौन होगा परेशान। कौन अपने भाग्य पर इतराएगा। कौन करता रहेगा संघर्ष।

मेष

समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार का योग है। घर में भौतिक सुख-साधन के सामान बढ़ेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। नया घर या नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान या छोटे भाई-बहन से विवाद हो सकता है। उसे बातचीत से सुलझा लें।

वृष

आप जिस परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वह आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। वे साजिश रच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। कारोबारी आज किसी पर आंख मूनकर भरोसा न करें। धोखा हो सकता है।

मिथुन

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। यदि निवेश की योजना बना रहे तो आगे बढ़ें। अभी निवेश करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य करने की योजना बन सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

कर्क

आपके समक्ष नई चुनौतियां आ सकती हैं। उनका मजबूती और उत्साह से सामना करें। ये चुनौतियां आपको कामयाबी के रास्ते पर ले जाएंगी। महत्वपूर्ण कार्य के प्रति अधिक सचेत रहें। अन्यथा आपकी छवि और स्थिति खराब हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह

आज खर्च को लेकर सतर्क रहें। अपव्यय हो सकता है। व्यापारी अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। अन्यथा प्रतिद्वंद्वी उन्हीं की योजना से उन्हें मात दे देंगे। रोजगार में नए अवसर मिल सकते हैं। अपनी ओर से पहल कर उनका भरपूर लाभ उठाएं। परिवार में माता-पिता या किसी बड़े से तनाव हो सकता है।

कन्या

10 दिसंबर के राशिफल में आपके लिए अनुकूल समय है। परिवार व मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। तय समय पर बेहतर काम करेंगे। इससे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मौसमी बीमारी का खतरा है।

तुला

सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी व्यस्तता रहेगी। इन सबसे नकारात्मकता हावी हो सकती है। सावधान होकर उससे बचने की कोशिश करें। कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग है। इसमें थकावट होगी। फिर भी मौका न छोड़ें। इसमें नए और उपयोगी लोगों से संपर्क का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक

परिवार में किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। इससे अपनी पुरानी योजना को पूरी कर सकेंगे। समय अनुकूल है। रूटीन में दिन अच्छा बीतेगा। लेकिन ध्यान रखें कि कोई बड़ी योजना आज शुरू न करें। भविष्य के काम के लिए समय ठीक नहीं है। थोड़ा इंतजार करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

धनु

कामकाज के लिहाज से समय अनुकूल है। आपकी छवि बेहतर होगी। आपकी आय में वृद्धि का योग है। इसके साथ ही खर्च भी बढ़ सकता है। आज आप पर मानसिक थकावट हावी रहेगी। तनाव भी रह सकता है। परेशान न हों, काम का दबाव आपको अधिक समय तक प्रभावित नहीं करेगा। इससे उबर जाएंगे।

मकर

पारिवारिक सदस्यों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। दिन प्रफुल्लता में बीतेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। रोजगार के लिहाज से थोड़ी चुनौती बनेगी। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में दिन असंतोषजनक रहेगा। समय पर कार्य पूरा न होने से मन चिड़चिड़ा रहेगा। सहयोगियों से विवाद हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अन्यथा अप्रिय स्थिति हो सकती है। यह आपके लिए उचित नहीं है। निवेश की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही बाद में आगे बढ़ें।

मीन

रोजगार के लिहाज से दिन अनुकूल है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में लाभदायक यात्रा का अवसर मिल सकता है। संतान या छोटे भाई-बहन से खुशखबरी मिल सकती है। काफी समय बाद किसी प्रिय जन से मुलाकात संभव है। विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

नोट- दस दिसंबर के राशिफल में आपने सभी राशि वाले के बारे में पढ़ा। दिशा शूल की भी जानकारी ली। उस दिशा में जाना जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here