8 december’s rashifal and panchang : मेष व धनु के लिए समय अच्छा है। पढ़ें आठ दिसंबर का राशिफल। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानकारी है कि किस ओर की यात्रा ठीक नहीं है। आज उधर जाना ही हो तो बचाव के उपाय जानें।
मंगलवार का पंचांग
08 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी शाम के 05.17 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी दिन के 01.48 बजे तक। योग- प्रीति रात के 01.43 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- सुबह के 02.49 से 04.07 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 से 12.34 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)
बुधवार का पंचांग
9 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी अपराह्न के 03.17 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी दिन के 12.33 बजे तक। योग- आयुष्मान रात के 10.44 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- दिन के 12.14 से 01.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
आठ दिसंबर का राशिफल
मेष व धनु के लिए अच्छा समय है। पढ़ें आठ दिसंबर का राशिफल। जानें किस राशि वाले का दिन अच्छा रहेगा। किस राशि वाले को संघर्ष करना होगा। किसे आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। किस पर रहेगी लक्ष्मी मेहरबान।
मेष
आपके लिए समय अच्छा है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होने के योग हैं। इसके साथ ही मानसिक तनाव भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। धन लाभ होने के योग हैं। किसी करीबी मित्र की किसी बात का बुरा लग सकता है।
वृष
कारोबारियों को लाभ होने का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। उसमें आप खुद को साबित करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी से बात करते समय सावधानी रखें। विवाद हो सकता है।
मिथुन
दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बुद्धि से काम लें। आपको आज लाभ होने का योग है। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। अप्रिय स्थिति में भी विवाद से बचे रहें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। रिश्तेदारों के साथ बिगड़े रिश्ते सुधरेंगे।
कर्क
दिन सामान्य रहेगा। आप आज आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी-बहुत मानसिक उलझन हो सकती है। अपने कौशल से आप उसका समाधान निकालने में सक्षम हैं। सीमित आय में अधिक खर्च हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें। पहले किए गए कार्यों का अब लाभ मिलने का योग है।
सिंह
कारोबारियों को लाभ होने का योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के सामने कुछ अच्छे मौके आ सकते हैं। मौके का फायदा उठाने से चूके नहीं। मातहतों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप खुद को साबित करने में सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ तालमेल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है।
कन्या
रोजी-रोजगार के लिए अनुकूल समय आ रहा है। कुछ अच्छे मौके आएंगे। हर मौके का भरपूर फायदा उठाएं। आपके प्रदर्शन में निखार आएगा। अधिकारी भी प्रसन्न होंगे। छात्रों के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई पर ध्यान दें। गैरजरूरी खर्चों को अभी नजरअंदाज करें। अन्यथा समस्या हो सकता है।
तुला
वैवाहिक जीवन प्रेम और आनंद से भरा रहेगा। कारोबारियों में नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। अपने अपने क्षेत्र में उन्नति होगी। भौतिक सुख सुविधाओं पर धन खर्च होने के योग हैं। यात्रा के योग हैं। किसी भी तरह का मानसिक तनाव लेने से बचें। शारीरिक दिक्कत हो सकती है।
वृश्चिक
जिस भी काम में हाथ डालें उसे पूरा करें। अधूरा छोड़ने पर बनता काम भी लटक सकता है। मान-सम्मान व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। दूसरों के विवादों में पढ़ने से बचें। खुद विवाद में पड़ जाएंगे। मित्रों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा।
धनु
मेष व धनु के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। किसी शुभ कार्य में धन खर्च होगा। आर्थिक मामलों के लिहाज से दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर
आप किसी मामले को लेकर उलझन में रह सकते हैं। बड़े मामले में आपको निर्णय लेना पड़ सकता है। सोच समझ कर फैसला करें। हो सके तो फिलहाल टाल दें। ज्यादा के लालच में न पड़ें। अन्यथा नुकसान होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रह सकता है। किसी खास सहयोगी का व्यवहार निराश कर सकता है।
कुंभ
कामकाज के प्रति थोड़ी अरुचि रह सकती है। खुद पर नियंत्रण रखें। मन को भागने न दें। आर्थिक लेनदेन करने से बचें। नुकसान होने के योग हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों को खुश करने के बजाय काम पर ध्यान दें।
मीन
सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। अधिकारी की किसी बात का बुरा लग सकता है। अपने ज्ञान व अनुभव के बल पर आप की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
नोट- मेष व धनु के लिए समय अच्छा में आपने आठ दिसंबर का राशिफल पढ़ा। आपको दिशा शूल की जानकारी मिली। उधर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा करें।
यह भी पढ़ें- समस्याएं आपकी समाधान हमारी, हमसे करें संपर्क