सिंह वाले अनजान लोगों से सावधान रहें, पढ़ें राशिफल

290
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 07 december : सिंह वाले अनजान लोगों से सावधान रहें। पढ़ें सात दिसंबर का राशिफल। जानें किस पर रहेगी गणेश जी की कृपा। कौन करेगा संघर्ष। साथ में दो दिन का पंचांग पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में पढ़ें कि किस ओर की यात्रा उपयुक्त नहीं है। उधर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

सोमवार का पंचांग

07 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी रात के 06.47 बजे तक। नक्षत्र- मघा दिन के 02.33 बजे तक। योग- विष्कुंभ अगले दिन तड़के के 04.19 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.19 से 09.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 से 12.33 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

08 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी शाम के 05.17 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी दिन के 01.48 बजे तक। योग- प्रीति रात के 01.43 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- सुबह के 02.49 से 04.07 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 से 12.34 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात दिसंबर का राशिफल

सिंह वाले अनजान लोगों से सावधान रहें। पढ़ें सात दिसंबर का राशिफल। जानें किस पर रहेगी गणेश जी की कृपा। कौन करेगा संघर्ष। किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन।

मेष

दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास और बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही दिक्कतें सुलझ जाएंगी।

वृष

धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कोई लंबे समय से आपकी मदद की अपेक्षा कर रहा है। उसमें आप खरे उतरेंगे। मानसिक शांति महसूस करेंगे। घर-परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सभी निर्धारित कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। धनलाभ का योग हैं।

मिथुन

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में तनाव भरा माहौल रह सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद अभी लंबे खिचेंगे। खुद को शांत रखने का प्रयास करें। कारोबारियों की समस्याओं का हल निकल जाएगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क

किसी कार्य के सिलसिले में आज लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। अन्यथा आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। धन प्राप्ति हो सकती है। लेन-देन का मामला सुलझ जाएगा।

सिंह

सिंह वाले अनजान लोगों थोड़ा सावधान रहें। बाहरी लोगों के सामने अपनी अंदरूनी बातें कहने से बचें। विद्यार्थी वर्ग किसी बात को लेकर परेशान हैं। उसमें उन्हें कामयाबी मिलेगी। अचानक किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विरोधियों पर नजर रखें। वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या

कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। किसी कार्य के चलते भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सलाह को गंभीरता से लें। संतान से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। बोलचाल के वक्त शब्दों के चुनाव का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन होने का योग है। आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं।

तुला

किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें नुकसान हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने के विचार में है तो कर सकते हैं। लाभ होने के योग हैं। आर्थिक समस्याएं सुलझ जाएंगी। कामकाज से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी व आपको नए समाधान भी मिलेंगे। व्यस्तता बनी रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक

किसी भी काम को अभी टालें नहीं। वर्ना काम लटक सकता है। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी करीबी से विवाद के चलते परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मन की बात करके अच्छा लगेगा। साथ ही आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे।

धनु

परिवारजनों के साथ मौज-मस्ती के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नजदीकी रोजगार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां दे सकता है। उसे गंभीरता से लें। निवेश करने से फिलहाल बचें। नुकसान हो सकता है। सगे-संबंधियों से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। परिवार के लोगों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

मकर

कोई नया काम शुरू करने की योजना हो तो उस पर आगे बढ़ सकते हैं। काफी समय से फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। किसी भी तरह की विवादित स्थिति से खुद को दूर रखें। अहम फैसला लेते समय परिवार वालों की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का व्यवहार सकारात्मक रहेगा।

कुंभ

आय के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार की हर जरूरतों को पूरा करेंगे। हर काम को जिम्मेदारीपूर्वक निभायेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है। कारोबारियों के कार्य के सिलसिले में यात्रा होने के भी योग हैं। साथ ही काम भी आगे बढ़ेगा। घरवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन

मानसिक रूप से थोड़े उलझे हुए रह सकते हैं। कारोबारियों का विवाद हो सकता है। साझेदारों पर नजर बनाए रखें। किसी भी तरह की लेनदेन करते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी की मदद से किसी समस्या का समाधान निकालने में आसानी होगी। लंबे समय बाद मित्रों से मुलाकात होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

नोट- सिंह वाले अनजान लोगों से सावधान रहें में आपने पढ़ा सात दिसंबर का राशिफल। दिशा शूल की जानकारी ली। उधर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें – <a href=”https://parivartankiawaj.com/the-magic-of-fingers/”>उंगलियों में जादुई ताकत, बीमारियों का चुटकी में इलाज </a>

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here