जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसे बीतेगा आपका दिन

110
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

दस अक्टूबर का पंचांग और राशिफल देखें। इसमें कई उपयोगी जानकारी है। ग्रहों की स्थिति, राहुकाल, दिशा शूल और अभिजित मुहूर्त के साथ देखें सूर्योदय व सूर्यास्त के समय। अंत में पढ़ें राशिफल। आज से इसे और उपयोगी बनाया जा रहा है। इसमें 11 अक्टूबर का भी पंचांग दिया जा रहा है।

10 अक्तूबर का पंचांग

दिन-शनिवार। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी शाम 18.16 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात्रि 01.18 बजे से 11 अक्टूबर तक। योग- शिव रात्रि 00.30 बजे से 11 अक्टूबर तक। दिशाशूल- पूर्व  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.19 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.57 बजे। राहुकाल- दिन में 09.13 से 10.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.45 से 12.31 बजे तक।

11 अक्तूबर 2020 का पंचांग

दिन-रविवार। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी शाम 17.53 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात्रि 01.19 बजे से 12 अक्टूबर तक। योग- सिद्ध रात्रि 10.54 बजे तक। दिशाशूल- पश्चिम  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.20 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:55 बजे। राहुकाल- दिन में 16.28 से 17.55 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.31 बजे तक।

राशिफल (10 अक्टूबर)

मेष

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। जितनी मेहनत करेंगे, उतनी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली बाधाएं आएंगी। उनसे परेशान न हों। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। खर्चों के प्रति सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय आने का योग है।

वृष

आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से विचार कर लें। हाल के दिनों में कारोबार में आ रहीं समस्याएं सुलझ जाएंगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में माहौल तनावपूर्ण रह सकता है।

मिथुन

पुराने मित्रों से काफी समय बाद मुलाकात सकती है। अब समय आ गया है कि लंबित कामों को शीघ्र पूरा करें। इससे आपको फायदा होगा। आज भादौड़ वाला दिन होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क

खान-पान में संयम बरतें। पेट की समस्या हो सकती है। कानूनी विवाद का सुखद समाधान हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से परेशान रह सकते हैं। धार्मिक कार्य में शामिल होने का योग है।

सिंह

व्यावसाय के लिए यात्रा का योग बन सकता है। फैसले का समय आ रहा है लेकिन बिना सोच-विचार के ऐसा नहीं करें। अनावश्यक खर्च के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए चुनौती का समय आ रहा है। उन्हें सफलता के लिए कड़ी करनी पड़ेगी।

कन्या

अपने पर भरोसा रखें। खुद के बल व मेहनत पर सभी कार्य पूरे करेंगे। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें। दूसरे आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतने की संभावना है।

तुला

फैसले के लिहाज से आज आपके लिए दिन अच्छा है। आपका निर्णय सही साबित होगा। रोजी-रोजगार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नई साझेदारी में फायदा हो सकता है। शारीरिक रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन मानसिक रूप से थोड़े परेशान रहेंगे।

वृश्चिक

पुरानी समस्याएं खत्म होने वाली हैं। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र में इन संबंधों से लाभ मिलेगा। नजदीकी से विवाद चल रहा पुराना सुलझ सकता है। दूसरों के कामकाज में दखल देने से बचें। जीवनसाथी के लिए थोड़ा समय निकालें। इससे जीवन में मिठास आएगी।

धनु

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा। यदि कोई कर्ज है तो उससे मुक्ति मिलेगी। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी। दिन भर व्यस्त रहने से थकान सहसूस करेंगे। संतान से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को परेशानी रह सकती है।

मकर

रोजी-रोजगार के क्षेत्र में दिन थोड़ा कठिन रहेगा। मेहनत और शांति से काम करेंगे तो नुकसान नहीं होगा। काम का दबाव बढ़ने की संभावना है। अनावश्यक विवाद से परहेज करें। विरोधियों से निपटने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाएं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ

लक्ष्य प्राप्ति के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक रूप से परेशानी हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात का योग है। जीवनसाथी के साथ मतभेद से मन खिन्न रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है।

मीन

अब अपनी योजना को अगले चरण में ले जाने का समय आ गया है। उसे अमल में लाने की तैयारी में जुट जाएं। अधिक मेहनत करने के लिए तैयार रहें। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का योग बन रहा है। यात्रा भी हो सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

नोट-दस अक्टूबर का पंचांग देखें। यदि प्रतिकूल समय व दिशा में आपातकालीन कारणों से यात्रा करनी पड़े तो अदरक या उड़द खाकर यात्रा शुरू करें। इससे दोष में कमी आएगी।

प्रतिदिन स्मरणीय और उपयोगी मंत्र जो आपकी जिंदगी बदल देंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here