नौ अक्टूबर का पंचांग और राशिफल

135
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

नौ अक्टूबर का पंचांग और राशिफल देखें। इसमें कई उपयोगी जानकारी है। ग्रहों की स्थिति और शुभ व अशुभ समय के साथ सूर्योदय व सूर्यास्त का समय देखें। अंत में राशिफल पढ़ें।

पंचांग और शुभ समय

दिनांक- 09 अक्टूबर 2020। दिन-शुक्रवार। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी शाम 17.49 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्ररा रात्रि 00.27 बजे से 10 अक्टूबर तक। योग- परिघ रात्रि 01.25 बजे से 10 अक्टूबर तक। दिशाशूल- पश्चिम  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06:18 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:58 बजे। राहुकाल- दिन में 10:41 से 12:08 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.45 से 12.31 बजे तक।

दैनिक राशिफल

मेष

दिन अनुकूल है। थोड़ी मेहनत से ही काम में सफलता मिलेगी।आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मकान खरीदने का भी योग बन रहा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। खुशखबरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन खान-पान में सतर्क रहें।

वृष

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। नई योजना पर अमल करने का योग बन रहा है। अब काम को और टालना उचित नहीं होगा। नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों को लेकर यात्रा हो सकती है। निवेश में फायदा होने का योग बन रहा है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। परिवार से मदद मिलेगी। विवाद का योग बन रहा है। उचित होगा कि वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सतर्क रहें। विवाद का खतरा है। आज क्रोध हावी हो सकता है। इससे अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। शांति और संयम से काम लें।

कर्क

आर्थिक रूप से दिन अच्छा रह सकता है। रुके काम पूरे होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी शुभ सूचना मिलने की संभावना है। संबंधों को लेकर सावधान रहें। किसी पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य से थोड़ी चिंता हो सकती है।

सिंह

कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अधिकारी कामकाज के तरीके से प्रसन्न होंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। फैसला लेने से पहले सोच-विचार कर लें। जल्दबाजी में परेशानी संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। दांपत्य जीवन में खींचतान हो सकती है।

कन्या

आज का दिन अनुकूल है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से भी फायदा संभव है। परिवार में तालमेल बढ़ेगा। इससे प्रसन्नता मिलेगी। कारोबारी को सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर अधिक विश्वास न करें, अन्यथा धोखा हो सकता है।

तुला

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। कार्य को पूरा करने में देर होने की संभावना है। यदि निवेश का इरादा हो तो अमल करें। उसमें फायदा होने का योग है। अनावश्यक खर्च से बचें। अन्यथा बाद में परेशानी होगी। संतान पक्ष से चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिक

काफी समय से लटके काम पूरे होंगे। मेहनत का फायदा मिलने में देर होगी लेकिन लगे रहें। जोखिम लेने से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है। पुराने मित्र से आकस्मिक मुलाकात हो सकती है। खर्च का योग है। लेकिन अनावश्यक खर्च से परहेज करें।

धनु

कारोबार करने वालों के लिए अनुकूल समय है। आज व्यस्तता का योग है। शांति और धैर्य से काम लें। पुराना विवाद खत्म हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। निवेश की योजना हो तो देर नहीं करें। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

मकर

उलझनें सुलझ सकती हैं। यदि किसी नई योजना का विचार हो तो शुरू करने में देर न करें। आकस्मिक यात्रा का योग है। उससे फायदा ही होगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंसेंगे। खानपान में संयम रखें।

कुंभ

नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल समय है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मातहत से भी सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज निवेश से परहेज करें तो अच्छा रहेगा। आपके हाथों धार्मिक कार्य संपन्न होने का योग है।

मीन

रुके हुए कार्यों को फिर शुरू करने का सही समय है। रोजी-रोजगार के लिए दिन अच्छा है। रचनात्मक काम शुरू करने पर सफलता मिलेगी। रोजगार व पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर सावधान रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है।

नोट-नौ अक्टूबर का पंचांग और शुभ-अशुभ समय को देखते हुए यदि प्रतिकूल समय व दिशा में आपातकालीन कारणों से यात्रा करनी पड़े तो जौ खाकर करें। इससे दोष में कमी आती है।

यह भी पढ़ें – सुविचार : श्री कृष्ण-अर्जुन संवाद भगवद्गीता अध्याय- 2 श्र्लोक- 47

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here