कर्क राशि वाले रहें सावधान, कुंभ राशि की बल्ले-बल्ले

167
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

कर्क राशि वाले रहें सावधान। 11 अक्टूबर के पंचांग व राशिफल में हम बता रहे हैं आपका हाल। कैसे बीतेगा दिन? कब का समय होगा शुभ? किस समय ग्रह रहेंगे प्रतिकूल? किस दिशा में यात्रा करने से करें परहेज?

11 अक्तूबर का पंचांग

दिन-रविवार। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी शाम 17.53 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात्रि 01.19 बजे से 12 अक्टूबर तक। योग- सिद्ध रात्रि 10.54 बजे तक। दिशाशूल- पश्चिम  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.20 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:55 बजे। राहुकाल- दिन में 16.28 से 17.55 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.31 बजे तक।

12 अक्तूबर का पंचांग

दिन-सोमवार। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी शाम 16.38 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात्रि 00.30 बजे से 13 अक्टूबर तक। योग- साध्य रात्रि 20.38 बजे तक। दिशाशूल- पूर्व दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.20 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:54 बजे। राहुकाल- सुबह 07.47 से 09.14 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक।

11 अक्टूबर का राशिफल

मेष

महत्वपूर्ण पारिवारिक फैसला लेने का योग बन रहा है। ध्यान रखें कि इसमें जीवनसाथी से राय अवश्य लें। रोजगार के संबंध में कुछ विचार कर रहे हैं। फिलहाल कोई निर्णय नहीं लें। पारिवारिक कार्य होने का योग बन रहा है। पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है।

वृष

आर्थिक मामलों में दिन अच्छा बीत सकता है। पारिवारिक विवाद सुलझने के आसार हैं। रोजी-रोजगार के लिए भी अनुकूल समय है। निवेश के बारे में यदि कोई योजना बना रहे हों तो उसे मूर्त रूप दे दें। खानपान में सतर्कता बरतें, अन्यथा पेट की समस्या हो सकती है।

मिथुन

आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। निवेश की योजना को अभी टाल दें। जीवनसाथी के सुझावों को महत्व दें। उससे फायदा होगा। साझेदारी के कार्य से परहेज करें। बिगड़े संबंध सुधारने का समय आ रहा है। यदि कोई सामने आए तो उसे आगे बढ़कर स्वीकार करें।

कर्क

कार्क राशि वाले रहें सावधान। कड़ी चुनौतियां सामने आने वाली हैं। ज्यादा परेशान न हों। चुनौतियों का धैर्य और कड़ी मेहनत से सामना करें। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे, उनको भी शांति से निपटाएं। अंततः आप समस्याओं से जूझ कर निखरेंगे और मजबूत होकर सामने आएंगे।

सिंह

कार्यक्षेत्र का दबाव आपके जीवन को प्रभावित कर रहा है। पारिवार के मोर्चे पर भी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इससे नकारात्मक विचार पनपने लगेंगे। धैर्य से काम लें और सकारात्मक बने रहें। प्रयास करते रहें। कठिन परिस्थितियों के बीच से ही अच्छा रास्ता निकलेगा।

कन्या

परिवार वालों का सक्रिय सहयोग मिलेगा। करीबी दोस्त की मदद से महत्वाकांक्षी योजना को पूरा कर सकते हैं। रोजगार के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। नई नौकरी की तलाश में हैं तो खुश होने का समय आ रहा है। पुराने रोग फिर उभर सकते हैं। सतर्कता बरतें।

तुला

बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रहे हों, तो अभी रुक जाएं। विशेषज्ञ के साथ ही परिवार वालों से परामर्श लें। आपको अधिकारी का समर्थन मिलेगा। संतान से भी सुखद सूचना मिलने की संभावना है। कहीं घूमने-फिरने का योग बन रहा है। उससे खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक

जातक के लिए आज का दिन अनुकूल है। परिवारिक सुख मिलेगा। काफी समय बाद नजदीकी मित्र से मुलाकात कर खुशी मिलेगी। मनोरंजक यात्रा का योग है। किसी अहम योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। भाई और मित्र से मदद मिलेगी। पुरानी बीमारी दूर होगी।

धनु

कार्यक्षेत्र में अति व्यस्तता रहेगी। इससे थकान महसूस करेंगे। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। फिर भी सतर्क रहें। उनमें से कुछ धोखा दे सकते हैं। आय में वृद्धि का योग बनेगा। देर रात में परिवारवालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इससे अगले दिन के लिए नई ऊर्जा मिलेगी।

मकर

आपका दिन सामान्य बीतेगा। छोटी-मोटी खींचतान होगी। रात तक अधिकतर मामले निपट जाएंगे। कुल मिलाकर संतोष रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीताएंगे। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाएं। अन्यथा बाद में परेशानी होगी। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ

कुंभ राशि की बल्ले-बल्ले होने वाली है। कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय है। पदोन्नति हो सकती है। नई जिम्मेदारी का योग बन रहा है। कारोबारियों को भी फायदा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खान-पान में संयम बरतें। स्वास्थ्य संबंधी सामान्य परेशानी हो सकती है।

मीन

संपत्ति खरीदने की योजना बनने का योग है। नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहेगा। वरिष्ठ जनों के साथ गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है। जीवनसाथी और संतान के प्रति ज्यादा ध्यान दें। उन्हें भी जरूरी समय दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

नोट-कर्क राशि वाले रहें सावधान। पंचांग और शुभ-अशुभ समय को देखते हुए यदि प्रतिकूल समय व दिशा में आपातकालीन कारणों से यात्रा करनी पड़े तो दलिया और घी खाकर करें। इससे दोष में कमी आएगी।


यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- अधिमास : धार्मिक कार्य व आध्यात्मिक उत्थान का सुनहरा मौका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here