12 अक्टूबर का राशिफल : जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

151
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

12 अक्टूबर का राशिफल और पंचांग देखें। इसमें कई उपयोगी जानकारी हैं। ग्रहों की स्थिति, शुभ-अशुभ समय को जानें। साथ ही सूर्योदय व सूर्यास्त का समय देखें। अंत में राशिफल पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

दिन-सोमवार। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी शाम 16.38 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात्रि 00.30 बजे से 13 अक्टूबर तक। योग- साध्य रात्रि 20.38 बजे तक। दिशाशूल- पूर्व  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.20 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:54 बजे। राहुकाल- सुबह 07.47 से 09.14 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक।

मंगलवार का पंचांग

दिन-मंगलवार। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी दिन 14.35 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात्रि 22.55 बजे तक। योग- शुभ शाम 17.43 बजे तक। दिशाशूल- उत्तर  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.21 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:53 बजे। राहुकाल- अपराह्न 15.00 से 16.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक।

12 अक्टूबर का राशिफल

मेष

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में प्रोफेशनल संबंध से आगे न बढ़ें। उपयोगी यात्रा का योग बन सकता है। संपत्ति मामले में फैसले को टालें। ऐसे फैसले से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय से ज्यादा खर्च का योग है।

वृष

आज का दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सफलता मिलेगी। लंबित काम पूरे होने के योग हैं। निवेश कर सकते हैं लेकिन सोच-विचार के बाद ही। कार्यक्षेत्र में सहयोगी राजनीति कर सकते हैं। खानपान में सतर्क रहें। पेट की समस्या हो सकती है।

मिथुन

रोजी-रोजगार में नए अवसर की संभावना है। पहले के प्रयास के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ नए व उपयोगी लोगों से संपर्क हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्याथा विवाद में फंस सकते हैं।

कर्क

12 अक्टूबर का राशिफल में दिन अनुकूल है। काफी समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। उससे धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी का योग है। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

सिंह

पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। भौतिक सुख के लिए खर्च का योग है। व्यवसाय में सतर्कता बरतें। आर्थिक क्षति भी हो सकती है। निवेश करने के लिए आज समय ठीक नहीं है। संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है।

कन्या

आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है। निवेश व आय के बारे में योजना बना सकते हैं। पुरानी योजना को अमल में लाने का सही समय है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता का योग है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा है।

तुला

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी करने वालों को तनाव रह सकता है। शाम तक काम से संतुष्टि मिलेगी। व्यवसाय करने वालों का दिन व्यस्त रहेगा। उन्हें मुनाफा होने का भी योग है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक

आज का दिन इस राशि वालों के लिए अनुकूल है। काम में मन लगेगा। उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय की तुलना में खर्च बढ़ सकता है। फिर भी संतुष्टि मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से थोड़े परेशान रह सकते हैं।

धनु

आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। काम के दबाव से थके महसूस करेंगे। फिर भी अपेक्षित संतुष्टि नहीं मिलेगी। परेशान न हों। सही दिशा में मेहनत करते रहें। उसका फल बाद में अवश्य मिलेगा। संतान के प्रति सजग रहें। उसे थोड़ा अधिक समय दें।

मकर

आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी दिन अनुकूल रह सकता है। काम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। खून व आंख संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ

कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। हालांकि सभी के लिए दिन व्यस्तता भरा रहने का योग है। पुराने प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवाद हो सकता है।

मीन

मीन राशि के जातकों का योग अच्छा है। भाग्य आपके अनुकूल है। पुराने काम निपटा सकते हैं। मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। सावधान रहें, अन्यथा विवाद भी हो सकता है।

नोट-12 अक्टूबर का राशिफल और पंचांग देखें। प्रतिकूल दिशा में मजबूरन यात्रा करनी पड़े तो दर्पण देखकर करें। इससे दोष में कमी आएगी।


यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here