मेष व धनु वाले की योजना सफल होगी

90
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

12 November’s rashifal and panchang : मेष व धनु वाले की योजना सफल होगी। पढ़ें 12 नवंबर का राशिफल। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। मुहूर्त और योग की जानकारी है। दिशा शूल के बारे में बताया गया है। यह भी पढ़ें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दोष में कमी के लिए क्या करें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

12 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी रात 09.30 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात 01.55 बजे तक। योग- विशकुंभ दिन के 03.45 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.29 बजे। राहुकाल- दिन के 01.26 से 02.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

13 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी शाम 05.59 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा रात 11.06 बजे तक। योग- प्रिति दिन के 11.44 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- दिन के 10.45 से 12.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 नवंबर का राशिफल

मेष

मेष व धनु वाले की योजना सफल होगी। आज का दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। संतों का साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। विरोधी साजिश कर सकते हैं। हालांकि वे आपको खास नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।

वृष

आपके लिए नई योजना पर आगे बढ़ने का सही समय है। पुराने विवाद का हल निकल सकता है। दूर की यात्रा का योग बन रहा है। अवसर मिले तो अवश्य जाएं। भविष्य में उसका फायदा मिलेगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन निखरेगा। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में विवाद हो सकता है। उसे सुलझाने में आपको पहल करनी होगी। अन्यथा इसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम होंगे।

कर्क

आप पर आज विरोधियों का दबाव बना रहेगा। खुद पर भरोसा रखें। आप ही समस्याओं का हल निकालेंगे। अंततः स्थितियां आपने अनुकूल होंगी। इस दौरान नकारात्मकता को अपने पर हावी न होने दें। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

सिंह

आज का दिन आपका है। इसका भरपूर लुत्फ उठाएं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारियों का साथ मिलेगा। कारोबारियों को भी फायदे का योग है। सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

कन्या

संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है। मौका मिले तो अवश्य आगे बढ़ें। बाद में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए नई चुनौतियां सामने आएंगी। उन्हें धैर्य से उनका मुकाबला करना होगा। और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

तुला

काफी समय से चल रहा विवाद खत्म होगा। इसमें आपकी अहम भूमिका रहेगी। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। नए निवेश में भाग्य आजमा सकते हैं। फायदा होने का योग है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इससे थोड़ी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे अच्छा महसूस करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है।

धनु

मेष व धनु वाले की योजना सफल होगी। सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती हैं। इससे आपकी छवि अच्छी होगी। आज किसी निर्णय को लेने से परहेज करें। जीवनसाथी को समय दें। फैसला लेने से पहले उनसे सलाह अवश्य लें।

मकर

खुद पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के लिहाज से समय कठिन हो सकता है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। रिश्तेदारों में विवाद हो सकता है। संतान पक्ष से सकारात्मक सूचना मिल सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ

दिन व्यस्त लेकिन उपलब्धियों वाला रहेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वयं के लिए समय निकालें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अनावश्यक खर्च से मन खिन्न रहेगा। उसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

मीन

बड़े निर्णय लेने से फिलहाल परहेज करें। नजदीकी लोगों से भी अपनी योजना साझा न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। सामाजिक रूप से आपका कद बढ़ेगा। विरोधियों का साजिशें असफल होंगी। धैर्य बनाए रखें। यात्रा का योग बन रहा है।

नोट- मेष व धनु वाले की योजना सफल होगी में आपने राशिफल पढ़ा। पंचांग में दिशा शूल के बारे में जाना। उस दिशा में यात्रा के लिए दही खाकर जाएं। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी देखें – सुविचार : श्री कृष्ण-अर्जुन संवाद भगवद्गीता अध्याय- 2 श्र्लोक- 47

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here