13 दिसंबर का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

108
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

13 december’s rashifal and panchang : 13 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। किस राशि पर भाग्य मेहरबान होगा। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में है कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उधर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय जानें।

रविवार का पंचांग

13 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी रात के 12.44 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा अगले दिन तड़के के 04.05 बजे तक। योग- शुक्रमन सुबह के 08.18 बजे तक। उसके बाद धृति अगले दिन तड़के 04.31 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- शाम के 04.08 से 05.26 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.55 से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

14 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या रात के 09.46 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा दिन के 12.26 बजे तक। योग- शूल रात के 12.53 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- शाम के 08.23 से 09.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.55 से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का राशिफल

13 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर। किसे मिलेगा भाग्य का साथ। किसे करना होगा संघर्ष।

मेष

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा।। हर काम में सतर्कता बरतते हुए चलें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। उसे सुलझने में थोड़ा समय लग सकता है। पुराना लेन-देन खत्म हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष

नौकरी में बदलाव हो सकता है। नया कारोबार शुरू करने की योजना बन सकती है। उसे शुरू करने से पहले हर पहलु पर विचार कर लें। आर्थिक रूप से चुनौती बढ़ेगी। कहीं से कर्ज लेना पड़ सकता है। खर्च में संयम और सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा संभल कर रहें। खान-पान में संयम बरतें।

मिथुन

जीवन में सकारात्मक बदलाव का योग है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। कारोबारी का भी काम अच्छा चलेगा। घर में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए विकल्प मिलने के योग हैं।

कर्क

आपका दिन चुनौतीपूर्ण है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसीलिए सतर्कता बरतें। व्यर्थ की बातों में समय नष्ट नहीं करें। कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। अन्यथा नुकसान होगा। परिवार में आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। उसकी सराहना होगी। संतान पक्ष को किसी बात को लेकर कष्ट हो सकता है।

सिंह

आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कारोबार में लगे लोगों को फायदा होगा। वे नए निवेश कर सकते हैं। व्यापार बढ़ाने का भी अनुकूल समय है। प्रियजन से संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐहतियात बरतें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

कन्या

आपके लिए 13 दिसंबर का राशिफल अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार की आवश्यकता का भी ध्यान रखें। संतान की प्रगति से खुशी मिल सकती है। कारोबारियों को अधिक मेहनत करनी होगी। उसका लाभ मिलेगा। राजनीति में भाग्य आजमा रहे लोगों का का कद बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला

आपकी किस्मत आज आपके हाथ में है। मेहनत और बुद्धि-कौशल के अनुरूप ही फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। आक्रामक होने से बचें। धैर्य और संयम से ही आप उससे पार पा सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना पड़ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। इससे शांति मिलेगी।

वृश्चिक

किसी अच्छी खबर का इंतजार कर रहे हैं तो खुश हो जाइए। आज आपको अपेक्षित सूचना मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मिल सकते हैं। उसका फायदा भविष्य में मिलेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है। बातचीत और उसके तरीके को लेकर थोड़े सतर्क रहें।

धनु

निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज रुक जाएं। पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। हालांकि पहले के निवेश का बेहतर फल मिलेगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। रोजी-रोजगार संबंधी उलझनें कम हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

मकर

नए काम की योजना है तो कर लें। आज पुराना कार्य भी पूरा होने का योग है। अनावश्यक कामों में न उलझें और न ही जल्दबाजी करें। उससे समय और धन दोनों बेकार जाएंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से दूर रहें। उसमें आपको आज नुकसान हो सकता है। मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ

आज हर काम में धैर्य और संयम रखें। अन्यथा समस्याओं में फंस सकते हैं। संभव हो तो कोई भी निर्णय लेने से परहेज करें। कामकाज में परेशानी हो सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी सोच को सकारात्मक बना कर रखें। समस्याएं अधिक समय तक आपको परेशान नहीं कर सकेंगी।

मीन

पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने का योग है। कारोबारियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। काम तय समय और तरीके से पूरे होंगे। इससे मन प्रफुल्लित रहेगा। दिन व्यस्तता में बीतेगा। संतान या छोटे भाई-बहन से खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगा। इससे मानसिक शांति मिलेगी।

नोट- आपने 13 दिसंबर का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में पढ़ा कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त पूजन विधि से बिना पंडित के खुद करें पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here