सिंह वाले के लिए निवेश का मौका, पढ़ें 13 जनवरी का राशिफल

68
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

13 january’s rashifal and panchang : सिंह वाले के लिए निवेश का मौका रहेगा। पढ़ें 13 जनवरी का राशिफल। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

13 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या दिन के 10.29 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ा अगले दिन सुबह के 05.28 बजे तक। योग- हर्षण रात के 12.16 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.45 बजे। राहुकाल- दोपहर के 12.30 से 01.49 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

14 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा सुबह के 09.01 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण अगले दिन सुबह के 05.05 बजे तक। योग- वज्र रात के 10.06 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और वायव्य (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.46 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 01.49 से 03.08 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.09 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 जनवरी का पंचांग

सिंह वाले के लिए निवेश का मौका रहेगा। पढ़ें 13 जनवरी का राशिफल। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। खासकर रोजगार के लिहाज से अनुकूल है। कारोबारियों को व्यवसाय में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का भी कार्यक्षेत्र में कद बढ़ेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती के संकेत हैं।

वृष

आपके लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। कई नई  उपलब्धियां आपके खाते में जुड़ सकती हैं। कारोबारियों को बड़ी सफलता मिल सकती है। जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहें, बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति से बात करते समय दिमाग को खुला रखें।

मिथुन

आर्थिक रूप से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आय से अधिक खर्च होने के योग हैं। अपने बजट के प्रति सावधान रहें और लेन-देन से आज परहेज करें। धन हानि होने का खतरा है। किसी को उधार दिया गया पैसा फंस सकता है। परिवार और निजी संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा है।

कर्क

करियर के लिहाज से दिन अच्छा है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का योग बन रहा है। कारोबारियों को पूर्व में की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आर्थिक लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा।

सिंह

सिंह वाले के लिए निवेश का मौका रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। आज जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कारोबारी यदि व्यवसाय को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं। किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

कन्या

आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कारोबारी कारोबार के विस्तार के बारे में सोच सकते हैं समय अच्छा है। बहुत तेजी से आगे बढ़ने से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय के और ज्यादा मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला

आमदनी बढ़ने के साथ-साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री के बारे में सोच रहे हैं तो किसी जानकार से सलाह ले लें। इसमें थोड़ा खतरा है। बड़ा निवेश करने से बचें। भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। जितना परिश्रम करेंगे उतनी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कुछ गंभीर मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से बिगड़े हुए काम भी सामान्य होंगे। कोई करीबी आपको आर्थिक मदद प्रदान कर सकता है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। उसमें शामिल होने से मन को शांति मिलेगी।

धनु

धन अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। इसके बाद ही कामयाबी मिलेगी। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लें। घर-परिवार में खर्च अत्याधिक बढ़ने से मानसिक तनाव रह सकता है। कारोबारियों को छोटा-मोटा फायदा हो सकता है।

मकर

आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्च पहले के मुकाबले ज्यादा होंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद हो सकता है। कोई कानूनी मामला शुरू हो सकता है। निवेश करने से अभी बचें। नुकसान होने का खतरा है। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

कुंभ

कारोबार के लिए मन में कोई योजना है तो काम आगे बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने का योग है। स्वास्थ्य के लिहाज से मिला-जुला समय रहेगा। किसी खास मौके पर दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात करके अच्छा लगेगा।

मीन

परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी खास मामलों में छोटे भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी खुशखबरी दे सकता है। किसी फालतू की चीज में समय व्यर्थ ना गवाएं नुकसान होगा। जहां तक हो सके विरोधियों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।

नोट- सिंह वाले के लिए निवेश का मौका में आपने 13 जनवरी का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here