14 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

64
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

14 january’s rashifal and panchang : 14 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

14 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा सुबह के 09.01 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण अगले दिन सुबह के 05.05 बजे तक। योग- वज्र रात के 10.06 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और वायव्य (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.46 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 01.49 से 03.08 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.09 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

15 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया सुबह के 08.40 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा अगले दिन सुबह के 05.17 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 08.23 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.46 बजे। राहुकाल- दिन के 11.12 से 12.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का राशिफल

14 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटकी हुई कोई योजना पूरी हो जाएगी हालांकि पारिवारिक जीवन थोड़ा समस्याओं से घिरा हुआ रह सकता है। वह जल्दी सुलझ भी जाएंगी। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है।

वृष

भविष्य के लिहाज से दिन अनुकूल है। कुछ नई चीजें आप सीख सकते हैं। वह आगे चलकर आपके काम आएंगी। घर में किसी पंसदीदा वस्तु की खरीददारी का योग बन रहा है। इससे खर्च बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का नया संपर्क बन सकता है। भविष्य में इसका फायदा मिलेगा।

मिथुन

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नए कार्य हाथ में लेने की योजना आज टाल दें। जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे, उसको उसको समय पर पूरा करने में विघ्न महसूस हो सकता है। इससे मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। हड़बड़ी में कोई काम नहीं करें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

कर्क

आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। यदि निवेश की योजना बन रहे हैं तो आगे बढ़ें। उसके लिए यह सही समय है। घर-परिवार में समस्याओं का अंत होगा। मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। सामाजिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी। पहले से चल रही समस्याएं कम होने लगेंगी।

सिंह

परिवार वाले का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति खरीदने के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं। नुकसान होने का खतरा है। विद्यार्थी वर्ग किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं पड़ें। फिलहाल अपनी तैयारी पर पूरी तरह से फोकस करें। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है।

कन्या

14 जनवरी का राशिफल आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए थोड़ी परेशानी संभव है। इससे परेशान नहीं हो। यह स्थिति जल्दी ही बदल जाएगी।

तुला

नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो उसमें थोड़ा समय लग सकती है। पुराने विवाद फिर उभर कर सामने आ सकते हैं। बेहतर होगा कि आपसी बातचीत से विवाद सुलझा लें। अन्यथा बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सतर्क रहें।

वृश्चिक

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही अत्यंधिक व्यस्तता रहेगी। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकावट महसूस करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इससे परेशान रहेंगे।

धनु

आपकी मेहनत से ही आपका आज का भविष्य तय होगा। कड़ी मेहनत करेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। लापरवाही भारी पडे़गी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सार्वजनिक रूप से कोई भी बात कहने से पहले ठीक से विचार कर लें। अन्यथा अनावश्यक रूप से विवाद में फंस सकते हैं।

मकर

आज भाग्य आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली रुकावटें आप दूर कर लेंगे। निवेश के लिए अच्छा समय है। जमीन या मकान खरीदने का योग बन रहा है। यदि ऐसी योजना है तो बेहिचक आगे बढ़ें। फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद करनी चाहिए।

कुंभ

पुराना विवाद सुलझने के आसार हैं। जिन लोगों से संबंध तनावपूर्ण थे, उनसे बेहतर संबंध बन सकते हैं। नया काम शुरू करने की योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। परिवार वाले के साथ मनोरंज यात्रा हो सकती है।

मीन

कार्यक्षेत्र में सफलता का योग बन रहा है। पैसे कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उसका फायदा बाद में मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। उसमें चूकें नहीं। फायदा मिलेगा।

नोट- 14 जनवरी का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here