मिथुन राशि पर गणेश जी की कृपा, कन्या वाले सतर्क रहें

193
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

horodcope and panchand of 14 october : मिथुन राशि पर गणेश जी की कृपा रहेगी। कन्या राशि वाले थोड़ा सतर्क रहें। मैं बात कर रहा हूं 14 अक्टूबर के राशिफल की। इसके साथ देखें पंचांग। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। साथ में यात्रा व कार्य शुरू करने का मुहुर्त है। किस दिशा में न जाएं, उसकी जानकारी है। आपातकाल में यात्रा जरूरी हो तो चिंता न करें। वैकल्पिक व्यवस्था का उपाय देखें।

बुधवार का पंचांग

14 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी दिन के 11.51 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी रात्रि के 20.41 बजे तक। योग- शुक्ल दिन के 14.15 बजे तक। दिशाशूल- उत्तर  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.21 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:52 बजे। राहुकाल- दिन के 12.07 से 13.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। अमृतकाल दिन के 14.53 से 16.20 बजे तक।

बृहस्पतिवार का पंचांग

15 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी सुबह के 08.33 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 17.58 बजे तक। योग- ब्रह्म सुबह के 10.21 बजे तक। उसके बाद इंद्र योग अगले दिन सुबह के 06.08 बजे तक। दिशाशूल- दक्षिण  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.22 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:51 बजे। राहुकाल- दिन के 13.33 से 14.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक।

14 अक्टूबर का राशिफल

मेष

आपका आज का दिन औसत रहेगा। सामान्य व्यस्तता में बीतेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल समय है। लेन-देन में सावधानी बरतें। नए निवेश का जोखिम आज नहीं लें। रक्त से संबंधित परेशानी हो सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

वृष

कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहने का योग है। नौकरीपेशा को थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। कनिष्ठ सहयोगी से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। राजनीति करने वालों को खींचतान का सामना करना पडे़गा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

मिथुन

मिथुन राशि पर गणेश जी की कृपा रहेगी। दिन अच्छा बीतना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। नए निवेश के लिए उपयुक्त समय है। पुरानी लंबित योजना के पूरे होने के आसार हैं। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

कर्क

आपके व्यवहार का सकारात्मक असर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में संबंध सुधर सकते हैं। फिजूलखर्ची का योग है। अपने क्रोध पर नियंत्रण में रखें। अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। रिश्तेदारों से विवाद सुलझने की संभावना है। संतान से चिंता बढ़ सकती है।

सिंह

आज दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कारोबारियों के लिए अनुकूल समय है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार थोड़ा संयमित रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। करीबियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी बात किसी दूसरे से साझा न करें। इससे नुकसान हो सकता है।

कन्या

आज आप थोड़ा सतर्क रहें। नए कार्य में हाथ न डालें। उससे नुकसान हो सकता है। इसका बाद में भी कुप्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद में फंस सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला

आपकी मेहनत ही आपके भाग्य का आधार बनेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। आपके कार्य की तारीफ हो सकती है। हालांकि दबाव से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। संतान पक्ष से सुखद सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक

विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। आज छोटी-मोटी दुर्घटना का खतरा है। यात्रा में सावधानी बरतें। रोजी-रोजगार के लिहाज से दिन अनुकूल है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता का योग है। पुराने विवाद से मुक्ति मिल सकती है। प्रलोभन से बचें, नुकसान हो सकता है।

धनु

आपका व्यक्तित्व प्रभावी होगा। पुराने विवाद के निपटारे का योग है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। यात्रा की संभावना है। उससे लाभ मिलेगा। नए और उपयोगी लोगों से मुलाकात हो सकती है।

मकर

मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। रोजगार में सकारात्मक बदलाव का योग है। मकान खरीदने की योजना आगे बढ़ेगी। पुरानी उलझनें दूर होंगी। स्वास्थ्य से थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और साथ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ

नए लक्ष्य की दिशा में प्रगति हो सकती है। व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। आत्मबल में वृद्धि होगी। आचरण में सावधानी बरतें। अपयश का खतरा है। संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है। आय की तुलना में व्यय अधिक होने की आशंका है।

मीन

राजनीति करने वालों के लिए दिन अच्छा है। उनकी स्थिति मजबूत होगी। अन्य लोगों को भी विकास का अनुकूल अवसर मिल सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवाद से बचने की कोशिश करें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

नोट-14 अक्टूबर का राशिफल और पंचांग देखें। प्रतिकूल दिशा में मजबूरन यात्रा करनी पड़े तो धनिया या तिल खाकर करें। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें – षोडषी भोग और मोक्ष देती हैं, नित्य करें पूजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here