मेष की मेहनत रंग लाएगी, तुला वाले मस्ती में रहेंगे

109
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

19 November’s rashifal and panchang : मेष की मेहनत रंग लाएगी। तुला राशि वाले मस्ती में रहेंगे। मैं बात कर रहा हूं 19 नवंबर के राशिफल की। इसमें दो दिन का पंचांग देखें। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल देखें। जानें कि किस दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। जाना जरूरी हो तो बचाव के लिए क्या उपाय करें?

बृहस्पतिवार का पंचांग

19 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी रात 09.59 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा सुबह 09.36 बजे तक। योग- शूल सुबह के 09.59 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.47 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 01.26 से 02.46 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.45 से 12.28 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

20 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी रात 09.29 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा सुबह 09.36 बजे तक। योग- गंड सुबह के 08.03 बजे तक। उसके बाद वृद्धि। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 10.47 से 12.07 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.45 से 12.28 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 नवंबर का राशिफल

मेष की मेहनत रंग लाएगी। तुला राशि वाले मस्ती में रहेंगे। दोनों राशि वालों के लिए समय अच्छा है। साथ में पढ़ें सभी राशि वाले के 19 नवंबर का राशिफल। जानें कि किस राशि वाले का दिन कैसा बीतेगा?

मेष

आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। अधिकारी ही नहीं विरोधी भी आपका लोहा मानेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

वृष

लाभकारी यात्रा का योग बन रहा है। भविष्य में इसका भरपूर फायदा मिलेगा। नए मकान और जमीन खरीदने की संभावना है। निवेश के लिए भी अनुकूल समय है। कोराबारियों को खासा फायदा हो सकता है। उनका व्यवसाय बढ़ सकता है।

मिथुन

पुराना विवाद खत्म हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में गर्माहट आएगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। भविष्य में इसके फायदे मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आसपास के लोगों के लिए आपका महत्व और कद बढ़ेगा।

कर्क

रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सावधान रहे। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। लेन-देन में और सतर्क रहने की जरूरत है। आपके पैसे फंस सकते हैं। उधार देने से परहेज करें। संतान या छोटे भाई-बहन की ओर से सुखद सूचना मिल सकती है।

सिंह

आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसायियों को फायदा होगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। हालांकि निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।। ताकि बेहतर रिटर्न मिल सके। खान-पान में सतर्कता बरतें।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आज विशेष रूप से सतर्क रहें। विरोधी साजिश रच सकते हैं। इस चक्कर में आपके विश्वासी भी उनके शिकार हो सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गोपनीय बातें इन दिनों किसी से भी साझा नहीं करें। आपका दिन व्यस्त रहेगा।

तुला

मेष की मेहनत रंग लाएगी तो तुला वाले मस्ती में रहेंगे। आज आपका दिन है। पुरानी लटकी हुई योजनाएं बढ़ सकती हैं। नई योजना पर भी आगे बढ़ सकते हैं। विरोधी अपनी साजिश में फंस जाएंगे। आपका मन दिन भर प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक

परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने आचरण और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं।

धनु

सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोगों के लिए अच्छा समय है। उनका कद बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग भी अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। उनके काम की सराहना होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर

रोजगार के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नई योजना पर काम शुरू करने का योग है। आपकी योजना के अनुसार ही काम होगा। संतान पक्ष पर थोड़ा ध्यान दें। पुराने मित्रों में सुखद मुलाकात संभव है। दूर की यात्रा हो सकती है।

कुंभ

परिवार में किसी के स्वास्थ्य के प्रति परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ेंगी। हालांकि अपने अनुभव और मेहनत से आप उन्हें नियंत्रित कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है।

मीन

विरोधियों की साजिशें लगातार बढ़ रही हैं। उनसे सावधान रहें। आज आपको क्रोध आएगा लेकिन उस पर नियंत्रण रखें। बातचीत में भी संयम रखें। अन्यथा विरोधियों के जाल में फंस सकते हैं। आय के स्रोत में बढ़ोतरी का योग बन रहा है।

नोट- मेष की मेहनत रंग लाएगी में आपने राशिफल पढ़ा। इसमें दिशा शूल के बारे में भी जाना। उस दिशा में यात्रा जरूरी हो तो दही खाकर जाएं। इससे दोष कम होगा।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here