23 दिसंबर का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसा रहेगा दिन

81
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

23 december’s rashifal and panchang : 23 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसा रहेगा दिन? क्या कहते हैं 12 राशियों के सितारे? किसके सिर सजेगा ताज? किसे अभी जूझना होगा? इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल देखें और जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

23 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी रात के 08.39 बजे तक। नक्षत्र- रेवती अगले दिन तड़के 04.33 बजे तक। योग- वरिघा दिन के 12.50 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.30 बजे। राहुकाल- दिन के 12.20 से 01.38 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

24 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी रात के 11.17 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी पूरा दिन और पूरी तक। योग- परिघ दिन के 01.42 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.31 बजे। राहुकाल- दिन के 01.38 से 02.56 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.00 से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 दिसंबर का राशिफल

23 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें किस राशि का कैसा रहेगा दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? किस राशि वाले को मिलेगी सफलता और किसे पड़ेगा जूझना? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

व्यावसायिक रिश्ते मधुर होंगे। निजी संबंधों में भी सुधार आएगा। परिवार वालों के सामने अपनी उग्र भावनाएं जाहिर करने से बचें। अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। उनसे संबंध को प्रगाढ़ करने की कोशिश करें। उसका फायदा मिलेगा।

वृष

कारोबारियों के लिए अच्छा समय है। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चा होने का योग है। नौकरीपेशा लोगों को छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। राहत की बात है कि आप सफलतापूर्वक बाधाओं को पार करेंगे। परिवार में किसी खास के साथ विवाद हो सकता है।

मिथुन

आप पर नकारात्मकता हावी होने का खतरा है। उससे खुद को बचाने की कोशिश करें। खासकर कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय सकारात्मक रहें। अनावश्यक चीजों पर अपनी ऊर्जा बर्बाद करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। स्थिति जल्द ही उनके नियंत्रण में होगी।

कर्क

महत्वपूर्ण कार्य को फिलहाल टालें नहीं। अन्यथा वे अधूरे रह सकते हैं। खुद के साथ वक्त बिताएं। आप अपनी इच्छाओं को समझें और उसे पूरी करने की कोशिश करें। इससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। यदि अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है।

सिंह

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। अपने निजी मामलों पर ध्यान दें। उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। अत्याधिक क्रोध करने से बचें। अन्यथा प्रियजनों से रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कन्या

कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। साझेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उनको पूरा करने में आप सफल रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इससे आप थोड़े दबाव में रह सकते हैं।

तुला

आपके लिए 23 दिसंबर का राशिफल अनुकूल है। रोजगार के लिए समय अच्छा है। आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। घर-परिवार में नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। इससे परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आप दिन भर अत्यंत व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक

जीवन को लेकर स्पष्ट रवैया अपनाएं। कार्यस्थल में चल रही परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालें। अन्यथा दिक्कत महसूस हो सकती है। नया घर या वाहन खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो तरक्की होने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु

नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। उनका डटकर मुकाबला करें। कार्य करने के तरीके में थोड़ा बदलाव करेंगे तो आप काफी आगे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों का रवैया थोड़ा आपत्तिजनक लग सकता है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर

प्रोफेशनल जीवन में किसी और से अपेक्षा रखने की जगह खुद काम करें। धन प्राप्ति के योग हैं। कुछ चीजों को आपके अनुसार आकार लेने में थोड़ा समय लग सकता है। निराश न हों। उसके लिए प्रयास करते रहें। बड़ा निर्णय अभी लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ निकटता हो सकती है।

कुंभ

कारोबारी काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। विभिन्न परिस्थितियों में तालमेल बिठाने में आप सफल रहेंगे। धन हानि के योग हैं। सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। कोई करीबी अति महत्वाकांक्षा में आपको दुखी कर सकता है। आज नजदीकी लोगों से भी एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।

मीन

जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। उसे स्वीकार करने में देर नहीं करें। वह आपके लिए फायदेमंद होगा। प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

नोट-23 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें : सुविचार : श्री कृष्ण-अर्जुन संवाद भगवद्गीता अध्याय- 2 श्र्लोक- 47

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here