कर्क व कुंभ वालों के मजे, पढ़ें 24 दिसंबर का राशिफल

97
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

24 december’s rashifal and panchang : कर्क व कुंभ वालों के मजे। पढ़ें 24 दिसंबर का राशिफल। जानें किसका कैसा रहेगा दिन? क्या कहते हैं 12 राशियों के सितारे? किसके सिर सजेगा ताज? किसे अभी जूझना होगा? इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल देखें और जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

24 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी रात के 11.17 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी पूरा दिन और पूरी तक। योग- परिघ दिन के 01.42 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.31 बजे। राहुकाल- दिन के 01.38 से 02.56 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.00 से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

25 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी रात के 01.54 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी सुबह के 07.37 बजे तक। योग- शिव दिन के 02.37 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.31 बजे। राहुकाल- दिन के 11.04 से 12.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.01 से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 दिसंबर का राशिफल

24 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। इसमें कर्क व कुंभ वालों के दिन मजे में बीतेंगे। जानें और किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन? क्या कहते हैं सितारे? किसको मिलेगी सफलता और किसे पड़ेगा जूझना? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कामकाज की वजह से अत्याधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कारोबारियों के यात्रा के योग हैं। यह यात्रा उनके लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित होगी। फिलहाल के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। गैर जरूरी खर्चों में कमी लाने का प्रयास करें।

वृष

आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। खासकर आर्थिक रूप से अधिक अनुकूल है। कामकाज से जुड़े सारे मामले समय पर निपट जाएंगे। उस दिशा में किए गए सारे प्रयास सफल होंगे। आय में वृद्धि होने का योग है। उससे जुड़े नए मार्ग भी खुल सकते हैं। कहीं फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मिथुन

परिवार एकजुट होकर आपकी हर परेशानी का हल निकालने में साथ देगा। ज़मीन-जायदाद से जुडे़ मामले निपट जाएंगे। धन हानि होने के योग हैं। कुछ नया काम करने का विचार आपके मन में आ सकता है। पारिवारिक जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है।

कर्क

कर्क व कुंभ वालों के आज मजे रहेंगे। कुछ पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती हैं आप अपने दम पर उनका हल निकालने में सफल होंगे। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें भाग्य का पूरा समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़ा बदलाव करने का मौका मिल सकता है।

सिंह

दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा आप परेशान हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपके विचार एकदम स्पष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच आप को आगे लेकर जा सकती है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा।

कन्या

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बेवजह के कुछ खर्च हो सकते हैं। जिस वजह से आप परेशानी में पड़ सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ घनिष्ठता बढ़ सकती है। ध्यान रखें किसी पर भरोसा करने से बचें।

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। इस वजह से मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा लोगों को परिवार वालों, खासकर जीवनसाथी से कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है। कुछ मुद्दों पर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।

वृश्चिक

आपके लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर-परिवार की सारी जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र के लिहाज से भी दिन ठीक-ठाक रहेगा। अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। कुछ नई योजनाएं जिनको आप शुरू करना चाहते हैं, पर आगे बढ़ेंगे।

धनु

मानसिक संतुष्टि के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से काफी समय बाद मुलाकात करने का मौका मिलेगा। छोटे भाई बहनों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। किसी समस्या का हल निकालने में भी वे लोग अहम भूमिका निभाएंगे। घर-परिवार  में सुख शांति बनी रहेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम रहेगा। कारोबारी किसी लंबी योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। समय ठीक है। इसलिए चाहे तो अभी निवेश भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ

कर्क व कुंभ वालों के आज मजे रहेंगे। पारिवारिक विवाद खत्म हो जाएंगे। पूजा-पाठ या धर्म-कर्म के मामलों में खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि आय में वृद्धि होने के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें। कारोबारियों को लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कामकाज के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति और मजबूत होगी। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम करने के तरीके से प्रसन्न होंगे। वे आपकी सराहना करेंगे। मन में किसी बात को लेकर खीझ पैदा हो सकती है। व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

नोट-24 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here