25 दिसंबर का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसा रहेगा दिन

129
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

25 december’s rashifal and panchang : 25 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसा रहेगा दिन? साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी भी है। दिशा शूल देखें और जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

25 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी रात के 01.54 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी सुबह के 07.37 बजे तक। योग- शिव दिन के 02.37 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.31 बजे। राहुकाल- दिन के 11.04 से 12.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.01 से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

26 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी अगले दिन तड़के के 04.18 बजे तक। नक्षत्र- भरणी सुबह के 10.36 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 03.26 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.32 बजे। राहुकाल- दिन के 09.47 से 11.04 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.01 से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 दिसंबर का राशिफल

पढ़ें 25 दिसंबर का राशिफल। जानें किसका कैसा रहेगा दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसे मिलेगी सफलता और किसे अभी जूझना होगा? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहना पड़ सकता है। अहंकार को खुद पर हावी ना होने दें। संतान पक्ष से सकारात्मक सूचना मिल सकती है।

वृष

कामकाज के सिलसिले में होने वाली यात्रा फिलहाल टल सकती है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। अभी कर सकते हैं। भविष्य में इसका फायदा मिलेगा। कारोबारी किसी भी परिस्थिति के बारे में जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। स्थिति शीघ्र ही सुधरेगी।

मिथुन

अपने व्यवहार व बातचीत के प्रति सतर्क रहें। अन्यथा आप विवाद में फंस सकते हैं। इससे आप अपने लिए ही परेशानी उत्पन्न कर लेंगे। परिवार वालों और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है।

कर्क

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। अत्याधिक खर्च करने से बचें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। आज जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करें। आपकी महत्वपूर्ण और गोपनीय बातें बाहर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा।

सिंह

कारोबारियों को आय बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों की खरीदारी करने का मौका मिल सकता है। राजनीति करने वालों के लिए अनुकूल समय है। उनका कद बढ़ सकता है। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या

25 दिसंबर का राशिफल आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता हैं। बेहतर होगा कि आज अधिक न बोलें। किसी जरूरी काम में दोस्त की मदद मिल सकती है। आर्थिक रूप से बेहतर समय है। आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं।

तुला

दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। नई योजनाओं पर फिर से विचार कर सकते हैं। उचित होगा कि इसमें किसी बड़े की सलाह ले लें। माता-पिता के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। आज आप रचनात्मक बने रहेंगे। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक

पुरानी योजना को पूरा करने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। रोजमर्रा के काम में आपके काम की सराहना होगा। जीवनसाथी को समय दें। उनकी भावना को समझें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खासकर खान-पान का अवश्य ध्यान रखें।

धनु

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी कार्य के सिलसिले में आपकी मदद ले सकता है। पैसे को थोड़ी लेकर किचकिच हो सकती है। छोटे-मोटे खर्च होने का योग है। विद्यार्थियों के लिए चुनौती वाला समय आ रहा है। उन्हें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जीवन में कोई सुखद बदलाव हो सकता है। पुरानी योजना परवान चढ़ सकती है। आय में वृद्धि के योग हैं। हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे। फिर स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। आप आर्थिक रूप से खुद को ठीक महसूस करेंगे। परिवार वालों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ

अपनी भावना को कार्यक्षेत्र में हावी न होने दें। इससे नुकासन होगा। आज आपका मन भटक सकता है। इस वजह से कार्य में गड़बड़ी की आशंका है। जीवनसाथी के साथ किसी अहम मुद्दे पर सार्थक बातचीत होगी। उस पर ध्यान दें। वह सुझाव आपके लिए भविष्य में फायदेमंद सिद्ध होगा।

मीन

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए पिता या बड़े का सहयोग मिलेगा। पुराना कानूनी विवाद सुलझने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आप से मदद की अपेक्षा कर सकता है। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।

नोट-25 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो जौ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- जानें उंगलियों में छुपे राज, चुटकियों में दूर होगा दर्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here