26 दिसंबर का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

76
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

26 december’s rashifal and panchang : 26 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन? साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी भी है। दिशा शूल देखें और जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

26 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी अगले दिन तड़के के 04.18 बजे तक। नक्षत्र- भरणी सुबह के 10.36 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 03.26 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.32 बजे। राहुकाल- दिन के 09.47 से 11.04 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.01 से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

27 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी अगले दिन तड़के के 06.20 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका दिन के 01.19 बजे तक। योग- साध्य दिन के 04.01 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.32 बजे। राहुकाल- दिन के 04.15 से 05.32 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.02 से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 दिसंबर का राशिफल

पढ़ें 26 दिसंबर का राशिफल। जानें कैसा रहेगा आपका दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसे मिलेगी सफलता और किसे अभी जूझना होगा? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कामकाज की वजह से अत्याधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए यात्रा के योग हैं। वह उनके लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित होगी। फिलहाल खर्च बढ़ने के योग है। अपने बजट को देखते हुए कम जरूरी खर्चों को नियंत्रित का प्रयास करें।

वृष

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज से जुड़े सारे मामले निपट जाएंगे। उस दिशा में किए गए सारे प्रयास सफल होंगे। आय वृद्धि होने के योग हैं। आय में वृद्धि के नए मार्ग खुल सकते हैं। कहीं फंसा हुआ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन

दिन अच्छा रहेगा। परिवार एकजुट होकर आपकी हर परेशानी का हल निकालने में साथ देगा। ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामले निपट जाएंगे। धन हानि होने के योग हैं। कुछ नया काम करने का विचार आपके मन में आ सकता है। पारिवारिक जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है।

कर्क

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कुछ पुरानी चिंताएं फिर से उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि आप उनका हल निकालने में सफल होंगे। आप जो भी काम करेंगे, उसमें भाग्य का पूरा समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़ा बदलाव करने का मौका मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं।

सिंह

26 दिसंबर का राशिफल आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा आप परेशान हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। यह परेशानी टल जाएगी। काम के सिलसिले में आपके विचार एकदम स्पष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच आप को आगे लेकर जा सकती है।

कन्या

आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। बेवजह के कुछ खर्च हो सकते हैं। इस वजह से आप थोड़े परेशानी में पड़ सकते हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ घनिष्ठता बढ़ सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने का योग है। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। इससे मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है। आज आप रचनात्मक बने रहेंगे। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ मुद्दों पर खींचतान संभव है।

वृश्चिक

परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर-परिवार की सारी जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। काम के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। कुछ नई योजनाएं जिनको आप शुरू करना चाहते हैं, उनमें अभी थोड़ा समय लग सकता है।

धनु

दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही किसी समस्या का हल निकालने में भी वे अहम भूमिका निभाएंगे। घर-परिवार  में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी कार्य के सिलसिले में आपकी मदद ले सकता है।

मकर

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। कारोबारी किसी लंबी योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। समय ठीक है चाहे तो निवेश भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आप से मदद की अपेक्षा कर सकता है। मदद देने से पहले परख लें।

कुंभ

दिन अच्छा है। पारिवारिक विवाद खत्म हो जाएंगे। पूजा-पाठ या धर्म-कर्म के मामलों में खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि आय वृद्धि होने के भी योग हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें। कारोबारियों को लंबी व उपयोगी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन

दिन अच्छा फल देने वाला रहेगा। काम-काज के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति और मजबूत होगी। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम करने के तरीके से प्रसन्न होंगे व आपकी सराहना करेंगे। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए पिता का सहयोग मिलेगा।

नोट-26 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें : हस्ताक्षर में छुपे राज, बताता है व्यक्ति का चरित्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here