27 दिसंबर का राशिफल पढ़ें, तुला वाले की रहेगी मौज

81
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

27 december’s rashifal and panchang : 27 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। तुला वाले की रहेगी मौज। साथ में दो दिन का पंचांग है। इसमें देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ में नक्षत्र और योग की जानकारी भी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

27 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी अगले दिन तड़के के 06.20 बजे तक। नक्षत्र- कृतिया दिन के 01.19 बजे तक। योग- साध्य दिन के 04.01 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.32 बजे। राहुकाल- दिन के 04.15 से 05.32 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.02 से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

28 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- रोहिणी दिन के 03.40 बजे तक। योग- शुभ शाम के 04.18 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.33 बजे। राहुकाल- दिन के 08.30 से 09.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.02 से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 दिसंबर का राशिफल

27 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। आज तुला राशि वाले की रहेगी मौज। जानें किस राशि वाले का रहेगा दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसे मिलेगी सफलता और किसे करना होगा इंतजार? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

नकारात्मकता को काबू में रखेंगे तो कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका आलस्य ही  आपकी तरक्की में बाधा बन सकता है। खर्च में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही बढ़ी हुई आमदनी से आर्थिक स्थिति संतुलित हो जाएगी। दूर रह रहे परिवारजन से मेलजोल का मौका मिल सकता है।

वृष

मानसिक तनाव और पुराने झंझटों   का अंत होगा। पैसों की तंगी की वजह से थोड़े परेशान हो सकते हैं। विरोधी कोई बड़ा नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं। उनसे सतर्क रहें और धैर्य से सामना करें। कारोबारियों को रुपये-पैसे का हिसाब करते समय सावधान रहना चाहिए।

मिथुन

अपनी ऊर्जा को किसी अच्छे काम को पूरा करने में लगाएं। खर्च में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से परेशान हो सकते हैं। कारोबारी साझेदारी की परियोजनाओं में आगे बढ़ सकते हैं। उनके लिए समय ठीक है। नौकरीपेशा लोगों का कोई फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। सावधान रहें।

कर्क

आज मन उदास हो सकता है। मित्रों से मुलाकात का योग है। उससे अच्छा लगेगा परंतु अत्याधिक खर्च से परेशानी हो सकती है। उस पर नियंत्रण रखें। किसी पुरानी योजना को पूरा करने में समय गुजर सकता है। कारोबारी अपनी हर समस्या का समाधान स्वयं निकाल लेंगे।

सिंह

जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। अन्यथा जरूरी काम बिगड़ सकता है। एक बार में एक ही काम हाथ में लें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। उससे आत्म संतुष्टि मिलेगी। परिवार का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।

कन्या

आज दिन ठीकठाक रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। आय में वृद्धि होने का योग है। किसी भी नई योजना पर कार्य शुरू करने से पहले माता-पिता या वरिष्ठ से विचार-विमर्श कर लें।

तुला

27 दिसंबर का राशिफल आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। हालांकि अधिक व्यस्तता से आपको मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। सकारात्मक बने रहे। नौकरीपेशा लोगों को खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका मिल सकता है।

वृश्चिक

अत्याधिक बात करने से बचें। अपने काम पर फोकस करें। आर्थिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस वजह से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें। अन्यथा आपको बेवजह परेशानी हो सकती है। परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा।

धनु

जमीन जायदाद से जुड़े विवाद खत्म होने का योग है। इसमें आपको लाभ भी हो सकता है। रोजमर्रा के जिम्मेदारियों से दबाव थोड़ा कम होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। सावधान रहें। अन्यथा तनाव में रहना पड़ेगा।

मकर

दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता की मदद से आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी। काफी समय से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने का योग है। किसी महत्वपूर्ण योजना पर कार्य शुरू करने से पहले बड़े की सलाह अवश्य लें। किसी भी पारिवारिक विवाद पर टिप्पणी करने से बचें।

कुंभ

मन में किसी बात को लेकर खीझ हो सकती है। आज आप छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो सकते हैं। परिवार का कोई भी पुराना विवाद फिर से उठाने से बचें। हो सके तो उस पर अभी चर्चा नहीं करें। जीवनसाथी के साथ किसी अहम मुद्दे पर बातचीत होगी जो कि फायदेमंद सिद्ध होगी।

मीन

हाल ही में हुई किसी घटना की वजह से आप अंदर खिन्न और उदास महसूस कर सकते हैं। अचानक हुए खर्चों से आप आर्थिक तौर पर परेशान सकते हैं। माता-पिता आपसे समय की मांग कर सकते हैं। कामकाज को लेकर यात्रा का मौका मिल सकता है। उस मौके को हाथ से नहीं जाने दें।

नोट- 27 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर यात्रा करें।

यह भी देखें – महाभारत काल के योगी देवराहा बाबा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here