29 दिसंबर का राशिफल जानें, साथ ही पढ़ें पंचांग

59
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

29 december’s rashifal and panchang : 29 दिसंबर का राशिफल जानें। इसके साथ ही पढ़ें दो दिन का पंचांग। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। साथ में नक्षत्र और योग की जानकारी भी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

29 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी सुबह 07.14 बजे तक। उसके बाद पूर्णिमा। नक्षत्र- मृगशिरा शाम के 05.33 बजे तक। योग- शुक्ल शाम के 04.13 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.34 बजे। राहुकाल- दिन के 02.59 से 04.16 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.03 से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

30 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा सुबह 08.57 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा शाम के 06.55 बजे तक। योग- ब्रह्म दोपहर बाद के 03.44 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.34 बजे। राहुकाल- दिन के 12.24 से 01.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.03 से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 दिसंबर का पंचांग

29 दिसंबर का राशिफल जानें। जानें किस राशि वाले का रहेगा दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे? कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

दिन अच्छा रहेगा। धन में वृद्धि होने के योग हैं। पिछले कुछ दिनों की तुलना में कार्यक्षेत्र में आप की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं फायदा होने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। कारोबारी छोटे-मोटे जोखिम उठा सकते हैं।

वृष

आज दिन थोड़ा मिश्रित फल देने वाला रहेगा। बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसका अंत हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी का योग है।  जमीन-जायदाद खरीदने की योजना बना रहे हैं। तो फिलहाल उसे टाल दें।

मिथुन

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। सूझ-बूझ के साथ कोई भी नया काम शुरू करेंगे तो फायदा होगा। दूसरे की भी मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का योग भी बन रहा है। पदोन्नति की संभावना है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है।

कर्क

आज आपका भाग्य आपके हाथ में है। जितनी मेहनत करेंगे, उसी अनुपात में फल मिलेगा। किसी अतिरिक्त लाभ का योग नहीं है और न नुकसान का। अतः कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करें। उसी के हिसाब से फल मिलेगा। भाग्य के भरोसे नहीं बैठें।

सिंह

आज आपका समय अच्छा है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभवना है। नौकरीपेशा लोगों को हर कार्य में सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में निर्णय लेने में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

कन्या

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। बड़ी सफलता का योग है। इसीलिए कार्य और फैसले दोनों समझदारी के साथ करें। कारोबारियों के मन में नई योजनाएं आ सकती हैं। हालांकि किसी विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही उस पर कार्य शुरू करें।

तुला

परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप लोगों को साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय ठीक है। उस पर अमल कर सकते हैं। दिन सुखद रहेगा। भाई-बहनों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में भी दिन ठीक बीतेगा।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में थोड़े परेशान रह सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार भी आपके मन में आ सकता है। उसमें अभी जल्दबाजी नहीं करें। अच्छी तरह से सोचने-समझने के बाद ही कोई निर्णय लें। धैर्य की कमी महसूस कर सकते हैं। इस वजह से कुछ करीबी लोगों के साथ मतभेद हो सकता है।

धनु

अपनी कमियों को स्वीकार करें। उनमें सुधार करके सामने आए अवसरों का लाभ उठाएं। समय अनुकूल है लेकिन आपको अपने में और बदलाव लाना होगा। तभी अपेक्षित सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होने का योग है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

मकर

आज का दिन कारोबारियों के लिए बहुत अच्छा है। उन्हें फायदा हो सकता है। दूर स्थान की यात्रा हो सकती है। इसका अवसर नहीं छोड़ें। यह यात्रा बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी। समय अनुकूल है। हर समस्या से लड़ने में आप सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे।

कुंभ

धन से जुड़ा हुआ कोई भी निर्णय लाभदायक सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकती है या फिर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। वे आपकी बातों को पर्याप्त महत्व देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय अच्छा है।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने का योग है। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अनुकूल है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका कद बढ़ेगा और विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। धन की हानि हो सकती है।

नोट- 29 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा करें।

 

यह भी पढ़ें – महाविपरीत प्रत्यंगिरा मंत्र का कोई नहीं कर सकता सामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here