मिथुन वाले की मौज, तुला का रहेगा दबदबा

82
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 03 december : मिथुन वाले की मौज रहेगी। तुला राशि वाले का रहेगा दबदबा। पढ़ें तीन दिसंबर को राशिफल। जानें किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। इसमें नक्षत्र व योग की जानकारी भी है। दिशा शूल में पढ़ें कि किस ओर यात्रा उपयुक्त नहीं है। उधर दिशा में जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

03 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया शाम के 07.26 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा दिन के 12.22 बजे तक। योग- शुभ दिन के 11.03 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 01.29 से 02.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.50 से 12.32 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

04 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी रात के 08.03 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु दिन के 01.39 बजे तक। योग- शुक्ल दिन के 10.30 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 10.53 से 12.11 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 से 12.32 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

तीन दिसंबर का राशिफल

मिथुन वाले की मौज रहेगी। तुला राशि वाले का रहेगा दबदबा। पढ़ें तीन दिसंबर को राशिफल। जाने किस राशि वाले पर भाग्य रहेगा मेहरबान। कौन करेगा संघर्ष। हर राशि के बारे में विस्तार से जानें। यह भी पढ़ें कि किस राशि वाले को क्या करना चाहिए। उन्हें किस काम से परहेज करना चाहिए।

मेष

दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना दें कर अपने काम पर मन लगाएंगे तो अच्छे परिणाम हासिल होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। कारोबार में की गई मेहनत बढ़िया परिणाम देगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धन लाभ होने की भी योग हैं। परिवार के विवाद को सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वृष

दिनठीक रहेगा परंतु स्वास्थ संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। चोट लगने के योग हैं। कारोबारी जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। धन के पीछे अपना समय ना गवाएं। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन

मिथुन वाले की मौज रहेगी। फालतू के कुछ खर्च हो सकते हैं। साथ ही साथ आय में वृद्धि होने के योग हैं। कारोबारियों को बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करें। इसके उल्लेखनीय परिणाम मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कर्क

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आय वृद्धि होगी। साथ ही धन को बढ़ाने के नए रास्ते भी आपको देख सकते हैं। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरीपेशा लोग अपने आप पर भरोसा रखें। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे साथ ही आप के पक्ष में भी रह सकते हैं। पारिवारिक काम में समय व्यतीत होगा।

सिंह

अपने कार्य पर पूरा ध्यान लगाएं इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। कारोबारियों को धन लाभ होने के योग हैं। कारोबारियों को साझेदारों की वजह से कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सेहत थोड़ी बहुत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

कन्या

दिन सामान्य रहेगा। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। जिससे परिवारजनों से मुलाकात हो सकती होगी। जमीन जायदाद को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही से तबीयत खराब हो सकती हैं।

तुला

मिथुन वाले की मौज, तुला का रहेगा दबदबा। हर चुनौती को आप पार कर लेंगे। व्यस्तता बनी रहेगी। यात्रा के योग हैं। परिवारजनों के साथ तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी बात को लेकर सोच में रहेंगे। ट्रांसफर होने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। तला-भुना खाने से बचें। सेहत खराब हो सकती है। किसी करीबी से विवाद के योग हैं। संतान पक्ष से कोई विवाद हो सकता है। यात्रा पर जाने का विचार है तो अभी टाल दें समय ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की बहस करने से बचें।

धनु

दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है जो भी कार्य शुरू करेंगे उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराना लेन-देन खत्म हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबारी अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिणाम अच्छे नहीं होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर

दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी करीबी मित्र के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। आय से अधिक खर्च होने के योग हैं। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। भौतिक सुख साधनों की चीज पर खर्चा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दिन बहुत अच्छा रहेगा। अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। उधार के लेन-देन से बचें।

कुंभ

दिन अच्छा रहेगा जो भी काम करेंगे उसमें घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार पर खर्च हो सकता है ध्यान रखें। आय वृद्धि होने के योग हैं। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। नए साझेदारों से बात हो सकती है वाणी पर नियंत्रण रखें। चुभने वाली कोई भी बात ना करें। पुराने किए गए कार्य के अच्छे नतीजे होंगे। जीवनसाथी से मन की बात करके अच्छा लगेगा।

मीन

दिन ठीक रहेगा। कार्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई बड़ी चूक हो सकती है। विरोधी फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। थोड़ी बहुत खरीदारी हो सकती है।

नोट – मिथुन वाले की मौज में आपने पढ़ा तीन दिसंबर का राशिफल। इसे जन्म समय के आधार पर बनाया है। अन्य लोगों के लिए भी उपयोगी है। ऊपर दिशा शूल की जानकारी मिली। उधर जाना जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें – शाबर मंत्र से करें हर मनोकामना पूरी, प्रयोग में सरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here