सिंह राशि वाले को तनाव, कुंभ की योजना होगी सफल

95
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 07 November : सिंह राशि वाले को तनाव रहेगा। कुंभ की योजना सफल होगी। मैं बात कर रहा हूं सात नवंबर के राशिफल की। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ मुहूर्त की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस दिशा में यात्रा जरूरी हो तो चिंता न करें। दिशा शूल के दोष में कमी के लिए उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

07 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी सुबह 07.21 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु सुबह को 08.05 बजे तक। योग- शुभ अगले दिन सुबह के 05.20 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:32 बजे। राहुकाल- पूर्वाह्न के 09.21 से 10.43 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

08 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी सुबह 07.29 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु सुबह को 08.05 बजे तक। योग- शुभ अगले दिन सुबह के 05.20 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:32 बजे। राहुकाल- पूर्वाह्न के 09.21 से 10.43 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात नवंबर का राशिफल

मेष

आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। अपने कार्य से खुद संतुष्ट होंगे। दूसरे भी प्रशंसा करेंगे। लेन-देन में सतर्कता बरतने की जरूरत है। दूर की यात्रा का योग बन रहा है। इसे करने पर भविष्य में फायदा मिलेगा।

वृष

आय के नए साधन बन सकते हैं। उसी अनुपात में खर्च भी बढ़ेगा। काफी समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात का योग है। इससे प्रसन्नता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। एकाग्रता बढ़ाने की आवश्यकता है।

मिथुन

जिस योजना के बारे में काफी समय से सोच रहे हैं, उसे पूरा करने का समय आ गया है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी समय बिता सकते हैं। राजनीति करने वालों का तनाव बढ़ सकता है।

कर्क

आज आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। विरोधियों की गतिविधियां बढ़ेंगी। खुद पर संयम रखें। सोच-समझकर बोलें। अन्यथा आपकी बातों से ही आपकी छवि खराब की जा सकती है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। लेकिन विशेषज्ञ की राय के बाद ही फैसला लें।

सिंह

सिंह राशि वाले को तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दिन भर अधिक काम से थके से महसूस करेंगे। संतान पक्ष से भी नकारात्मक सूचना मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भी शामिल होना पड़ सकता है।

कन्या

आज का दिन आपके नाम है। साजिश रचने वाले आपके विरोधी खुद शिकस्त का सामना करेंगे। उनकी चाल सबके सामने आ जाएगी। भूमि या मकान खरीदने की यदि कोई योजना है तो सफलता मिलेगी। निवेश में फायदा होगा।

तुला

लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेंगे। कारोबारियों को अपना धंधा बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा खतरा हो सकता है।

वृश्चिक

महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले ठीक से सोच-विचार कर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। इससे आत्मिक शांति मिलेगी। फंसा हुआ धन मिल सकता है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

धनु

क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परिवार में मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सफलता मिलने का योग है। काफी समय से लटके न्यायिक मामले निपट सकते हैं।

मकर

आपका भाग्य आज आपके ही हाथों में है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपकी पहल और समझदारी से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। इसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

कुंभ

सिंह राशि वाले को तनाव तो कुंभ की योजना होगी सफल। आपकी समझदारी से भाग्य आपके अनुकूल होगा। काफी समय से लटके काम को आप पूरा करेंगे। इससे आपका कद बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई व अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन

पुराने विवाद से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। हालांकि बढ़ते व्यय से आपकी चिंता बरकरार रहेगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का योग है।

नोट-सिंह राशि वाले को तनाव में आपने राशिफल पढ़ा। पंचांग में दिशा शूल की जानकारी ली। उस दिशा में जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खा लें। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें – महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here