दैनिक राशिफल और आज का पंचांग

160
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

7 अक्टूबर के लिए : दैनिक राशिफल और आज का पंचांग देखें। सात अक्टूबर के पंचांग के साथ हैं कई उपयोगी जानकारी। ग्रहों की स्थिति और शुभ व अशुभ समय देखें। अंत में आज का राशिफल भी पढ़ें।

आज का पंचांग और शुभ समय

दिनांक- 07 अक्टूबर 2020। दिन-बुधवार। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी अपराह्न 2:47 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात्रि 20.36 बजे तक। योग- व्यातिपात वरीयान। सूर्योदय- प्रातः 05:52 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:39 बजे। राहुकाल- दिन में 11:14 से 13:42 बजे तक। अमृत काल- शाम 17:01 से 18:48 बजे तक।

दैनिक राशिफल

मेष

कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आय सीमित रहेगी। खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। संतान से परेशानी हो सकती है। काफी समय से लंबित महत्वपूर्ण योजना में सफलता का योग है। शादी लायक युवाओं के लिए विवाह का योग बन रहा है।

वृष

आज का दिन थोड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। खुद पर भरोसा रखें। आप किसी भी स्थिति का सामना करने में सक्षम हैं। आय में बढ़ोतरी होने का योग है। इससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें।

मिथुन

बेवजह के सोच-विचार में समय ना गवाएं। काम पर ध्यान देंगे तो सब ठीक होगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग है। आज व्यस्तता रह सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। निवेश करने पर फायदे का योग है। खान-पान में संयम बरतें।

कर्क

दिन ठीक बीतेगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। दिमाग ठंडा रखें। शांति से बात करें तो समस्या का समाधान निकल आएगा। छोटी यात्रा का योग बन रहा है। धार्मिक कार्य में सक्रिय रह सकते हैं।

सिंह

परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है। इसका असर कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। काम में मन नहीं लगेगा। कुछ चीजें आपके मन मुताबिक नहीं होंगी। इससे आप परेशान हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खान-पान पर ध्यान दें।

कन्या

दिन सामान्य बीतेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। किसी को लेकर मन में आशंका हो सकती है। शांति और समझदारी से आप हल निकाल लेंगे। खर्च में बढ़ोतरी होने का योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला

आय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हालांकि फिजूलखर्च खर्च का भी योग है। मानसिक परेशानी रहेगी। किसी बात को लेकर बेचैन रह सकते हैं। काम में भी मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। आप अपनी समस्या उनसे साझा करें। हल मिल जाएगा।

वृश्चिक

अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से भी किसी बात पर मतभेद हो सकता है। आप खुद पहल कर उसे ठीक करें। अन्यथा परेशानी बढ़ेगी। खान-पान का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी रह सकती है।

धनु

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को सुखद सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा। चिंता की बात नहीं है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम में मन लगेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। आसपास के लोगों के व्यवहार से उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। परिवार में अनावश्यक विवाद हो सकता है। खुद पर संयम रखें।

कुंभ

परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण परेशान रह सकते हैं। घर का माहौल भी अस्त-व्यस्त होने का योग है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल की जिम्मेदारी पर भी ध्यान दें अन्यथा परेशान हो सकते हैं। खान-पान में सतर्कता रखें।

मीन

वाणी पर संयम रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। करीबी मित्र से विवाद का योग है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। इनसे मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। यात्रा पर जाने का योग है।

यह भी पढ़ें- जानें उंगलियों में छुपे राज, चुटकियों में दूर होगा दर्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here