आठ फरवरी का राशिफल पढ़ें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

98
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

8 february’s rashifal and panchang : आठ फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

08 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी अगले दिन तड़के 03.19 बजे तक। नक्षत्र- मूल दिन के 03.21 बजे तक। योग- हर्षण दिन के 11.32 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.06 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.28 से 09.50 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

09 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी रात के 02.05 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ दिन के 02.39 बजे तक। योग- वज्र सुबह के 09.11 बजे तक। उसके बाद सिद्धि अगले दिन सुबह 07.02 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.07 बजे। राहुकाल- दिन के 03.21 से 04.44 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ परवरी का राशिफल

पढ़ें आठ फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। निवेश करने से बचें। नुकसान होने का खतरा है। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होने का योग बन रहा है। घर में किसी के साथ कोई मामूली दुर्घटना होने से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। संयम रखें और रिश्तों में बेवजह के तनाव से बचें।

वृष

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। माता के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। कारोबारियों को आज कामकाज में थोड़ी समस्या हो सकती है। धैर्य व संयम से स्थिति का सामना करें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

मिथुन

कानूनी पचड़ों से जितना हो सके दूर रहें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए समय अच्छा है लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से मन शांत होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी।

कर्क

कारोबार में किसी करीबी की सलाह से आर्थिक वृद्धि होने का योग है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक समस्या से जूझ रहे लोगों को पिता का सहयोग मिल सकता है। आज दिन भर अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

सिंह

उच्च शिक्षा के इच्छुक लोगों के लिए समय ठीक है। उन्हें बेहतर मौके मिल सकते हैं। बाहर खाने-पीने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। बड़ा लाभ भी मिल सकता है। किसी वरिष्ठ  की सलाह रंग लाएगी।

कन्या

आज का समय आपके लिए समय अनुकूल है। बड़ी कामयाबी मिल सकती है। पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि संभव है। माता-पिता के स्वास्थ्य की वजह से परेशान हो सकते हैं। घर-परिवार की मामूली समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी बड़े निवेश का भविष्य में लाभ हो सकता है।

तुला

आठ फरवरी का राशिफल अच्छा फल लेकर आया है। आपकी इच्छाओं व महत्वाकांक्षाओं की वजह से आप जो भी चाहे उसे पाने में सफल होंगे। कोई अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। उससे आपको आगे बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक क्रोध से बचें अन्यथा विवाद हो सकता है।

वृश्चिक

कारोबारियों को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लाभ हो सकता है। इस राशि वाले के रुके हुए कार्य पूरे होने का योग है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

धनु

कार्यक्षेत्र में काम के दबाव से थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। कारोबारियों को उनकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि वह जल्दी ही सुलझ भी जाएगा। सामाजिक रूप से कुछ परेशानियां बीच में आ सकती हैं।

मकर

फिलहाल समय अच्छा है। आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहेगा। इसके साथ ही लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों के ऊपर हावी होने में आप सफल रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है।

कुंभ

विद्यार्थियों के लिए समय औसत से बेहतर रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हर काम को समय पर करने के कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए मेहनत के बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने का उचित मौका मिलेगा।

मीन

किसी सहयोगी द्वारा आपको कोई अहम जानकारी मिल सकती है। यह सूचना आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। अपने साहस के बलबूते आप किसी भी तरह का बड़ा रिस्क कारोबार में ले सकते हैं। उससे आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

नोट- आठ फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here