सिंह राशि वाले सावधान रहें। मीन राशि वाले का भाग्य अनुकूल है। मैं बात कर रहा हूं 13 अक्टूबर के पंचांग की। इसमें है मंगलवार को ग्रहों की स्थिति। इसके साथ राहुकाल, अभिजित योग को देखें। साथ ही पढ़ें दैनिक राशिफल। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय भी देखें।
मंगलवार का पंचांग
13 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी दिन के 14.35 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात्रि के 22.55 बजे तक। योग- शुभ शाम के 17.43 बजे तक। दिशाशूल- उत्तर दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.21 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:53 बजे। राहुकाल- अपराह्न के 15.00 से 16.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक।
बुधवार का पंचांग
14 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी दिन के 11.51 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी रात्रि के 20.41 बजे तक। योग- शुक्ल दिन के 14.15 बजे तक। दिशाशूल- उत्तर दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.21 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:52 बजे। राहुकाल- दिन के 12.07 से 13.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। अमृतकाल दिन के 14.53 से 16.20 बजे तक।
13 अक्टूबर का राशिफल
मेष
आपके आचरण का लोगों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। उम्मीद से अधिक खर्च का योग है। आर्थिक रूप से सावधान रहने की जरूरत है। निवेश से परहेज करें।
वृष
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरी के दौरान व्यस्त रहेंगे लेकिन काम की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल समय है। संतान पक्ष से अनुकूल समाचार मिल सकता है। पारिवारिक विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा।
मिथुन
अपने वाणी और क्रोध को नियंत्रण में रखें। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। संतान से परेशान रह सकते हैं। खान-पान में सतर्कता बरतें। अन्यथा पेट की समस्या रह सकती है।
कर्क
आज नए काम के लिए अनुकूल समय नहीं है। आज शुरू किया जाने वाला कार्य अधूरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है। राजनीति करने वालों पर विपक्षी हावी हो सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि वाले सावधान रहें। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपक्षी हावी होने की कोशिश करेंगे। इससे आप परेशान हो सकते हैं। दूसरों पर आंख मूदकर भरोसा नहीं करें। नजदीकी से भी दुख पहुंच सकता है।
कन्या
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम का दबाव रहेगा। निर्णय लेते समय सोच-विचार कर लें। नौकरी करने वालों के लिए स्थिति थोड़ी ठीक रहेगी। वरिष्ठ आपके काम से खुश होंगे। विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।
तुला
रोजी-रोजगार के क्षेत्र में नई योजना बनेगी। राजनीति के क्षेत्र वालों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। उन्हें अपेक्षित सफलता मिलेगी। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। काफी समय से फंसे कार्य पूरे हो सकते हैं। शांति और धैर्य से काम लेंगे तो पुराना विवाद हल हो सकता है।
वृश्चिक
आज आपके समक्ष प्रलोभन आ सकता है। उससे दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कारोबारियों के लिए अनुकूल समय है। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो फायदा होगा। यात्रा का योग है। उससे लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी समस्या हो सकती है।
धनु
पुराने विवाद का संतोषजनक निपटारा हो सकता है। आपकी योजना सफल हो सकती है। आर्थिक रूप से मिश्रित दिन रहेगा। आय बढ़ने का योग है लेकिन खर्च भी खूब होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
मकर
कारोबारियों को सावधान रहने की जरूरत है। नए प्रस्ताव आ सकते हैं। बिना सोच-विचार के फैसला नहीं करें। नौकरी करने वाले भी आज नई योजना को टाल दें। संपत्ति खरीदने की बात आगे बढ़ सकती है। हालांकि अभी थोड़ा इंतजार करना उचित होगा।
कुंभ
रोजी-रोजगार संबंधी प्रयास सफल होंगे। पुरानी उलझनें दूर होने का योग है। किसी प्रियजन से काफी समय बाद मुलाकात हो सकती है। मन के भाव पर नियंत्रण रखें। अन्यथा विरोधी उसे आपके खिलाफ प्रयोग कर सकते हैं। लाभदायक यात्रा का योग बन सकता है।
मीन
मीन राशि वालों का भाग्य अनुकूल है। कामकाज के क्षेत्र में फायदा हो सकता है। नई योजना परवान चढ़ सकती हैं। नए लोगों से मुलाकात संभव है। ये लोग बाद में उपयोगी साबित होंगे। विरोधियों के प्रयास असफल होंगे। पारिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
नोट-13 अक्टूबर का राशिफल और पंचांग देखें। प्रतिकूल दिशा में मजबूरन यात्रा करनी पड़े तो गुड़ खाकर करें। इससे दोष में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़