23 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

208
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 23 march : 23 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

23 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी सुबह 10.07 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 10.46 बजे तक। योग- शोभना दिन के 12.39 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.22 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.34 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 03.31 से 05.02 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.03 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

24 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी सुबह 10.23 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 11.12 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 11.42 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.20 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.35 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 मार्च का राशिफल

पढ़ें 23 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है। यदि कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो अभी बचें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में भी कुछ समस्या आती दिख रही है। कारोबारियों की कोई खास डील फाइनल हो सकती है।

वृष

घर में उत्साह का माहौल रहेगा। जिम्मेदारियों का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है। पैसा लगाने से फिलहाल बचें। समय ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि इसके साथ ही किसी तरह का सकारात्मक बदलाव हो सकता है। इससे सुकून महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

नकारात्मक बात को खुद पर हावी नहीं होने दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों को निपटने में समय लग सकता है। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। फिर भी सावधान रहने और धैर्य रखने की जरूरत है। आपके द्वारा की गई मेहनत का परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क

आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। उनकी समस्याएं समझने का प्रयास करें। कारोबारियों की स्थिति सामान्य रहेगी। लापरवाही की वजह से छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। काफी समय से कमजोर चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह

दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। बड़ा नुकसान हो सकता है। कारोबारी किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा कर नया काम हाथ में लें। दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें। आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है। खर्च पर संयम रखें। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

कन्या

23 मार्च का राशिफल कड़ी चुनौती लेकर आया है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। कार्य के क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही विरोधी नई साजिशें रचकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे।

तुला

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इससे कद बढ़ेगा। पारिवारिक और सामाजिक मोर्चे पर मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल सकेगा। इससे थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। संतान से संबंधित उम्मीद पूरी होने में समय लग सकता है। निवेश के लिए समय ठीक है। इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आपको और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपने कार्य को समय पर निपटाने में चूक होने पर स्थिति खराब हो सकती है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे।

धनु

पूर्व में किसी को दिए पैसे वापस मिल सकते हैं। किसी बड़ी योजना पर काम को फिलहाल के लिए टाल दें। कार्यक्षेत्र में कोई आपके मान-सम्मान को हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। कारोबार में मेहनत की अनुसार फल मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वा्सथ्य ठीक रहेगा।

मकर

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। कारोबारी कोई भी काम बड़ी ही गंभीरता के साथ करें। शारीरिक व मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। आप संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग मार्ग प्रशस्त होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ

पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करें। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में आप सफल रहेंगे। घर-परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन

किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं करें। अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप की नीतियों की तारीफ हो सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में बिल्कुल भी देरी न करें। परिवार का हर कार्य में पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार से संबंधित यात्राएं आज सफल रहेंगी।

नोट- 23 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here