तीन अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

172
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 03 april : तीन अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

तीन अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी अगले दिन तड़के 04.12 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 02.39 बजे तक। योग- वरिघ रात के 08.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.40 बजे। राहुकाल- दिन के 09.17 से 10.51 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.59 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

चार अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी रात के 02.59 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ रात के 02.06 बजे तक। योग- परिघ शाम के 06.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.41 बजे। राहुकाल- शाम के 05.07 से 06.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.59 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

तीन अप्रैल का राशिफल

पढ़ें तीन अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आपकी महत्वाकांक्षाएं की पूर्ति का समय आ रहा है। हालांकि इसके लिए आपको जोरदार प्रयास करते रहना पड़ेगा। कामकाज के लिए आज आप कुछ रणनीति बना सकते हैं। उसमें आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) रोजगार के क्षेत्र में दिन लाभ देने वाला रहेगा। रोजगार से संबंधित युवाओं की चिंता खत्म होने का योग बन रहा है। पारिवारिक व्यापार करने वालों को वरिष्ठ की सलाह लेनी चाहिए। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। हालांकि सुबह थोड़ी व्यस्तता और परेशानी रह सकती है। दोपहर बाद स्थिति अनुकूल होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। अनियंत्रित खर्च होने का योग है। उससे बचें।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) राजनीति से जुड़े लोगों को आज प्रभाव दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इसमें अतिथियों का आगमन होने की संभावना है। दोस्तों के साथ आज किसी तरह का मनमुटाव हो सकता है।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में पूरा फोकस करना होगा। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। अपनी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। उनके साथ बेहतर समय बिताएंगे। इससे मानसिक ताकत महसूस होगी।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) तीन अप्रैल का राशिफल आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आप कामकाज में कुछ नई योजनाएं तैयार कर सकते हैं। वह भविष्य में आप के लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। किसी वरिष्ठ की सलाह से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) यदि आप निवेश करने के लिए सोच रहे हैं, तो बेहिचक आगे बढ़ें। उसके लिए अनुकूल समय है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद की आशंका बन सकती है। सतर्क रहें। अन्यथा विवाद लंबा खिंचेगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कारोबार से जुड़े लोगों को आज पहली प्राथमिकता अपने कामकाज को देनी चाहिए। आलस्य को त्यागना होगा। तभी भविष्य में आप लाभ उठा पाएंगे। अदालती मामले का आपके हक में पटाक्षेप हो सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दोपहर बाद आपके लिए शुभ सूचना आ सकती है। परिवार में चल रही समस्या का संतोषजनक तरीके से अंत होगा। व्यापारियों को नगदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के भविष्य के लिए कुछ निवेश कर सकते हैं।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आपके लिए उत्तम दिन रहेगा। भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योजना बनाएंगे। विशेषज्ञों की सलाह लें तो अधिक अच्छा रहेगा। यदि आप नई नौकरी की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। कुछ समय रुक जाएं।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अवरोध महसूस हो सकता है। धैर्य रखें और काम करते रहें। धीरे-धीरे आप सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। उनका ध्यान रखें।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहेगा। उनकी किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। उनका अनुभव और मार्गदर्शन उनके लिए काफी उपयोगी होगा। कारोबारियों को आज यात्रा करने पर फायदा होने की उम्मीद है।

नोट- तीन अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here