rashifal and panchang of 10 May : दस मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।
सोमवार का पंचांग
10 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी रात के 09.55 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी रात के 08.26 बजे तक। योग- आय़ुष्मान रात के 09.40 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.02 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.15 से 08.56 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
मंगलवार का पंचांग
11 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या रात के 12.29 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी रात के 11.31 बजे तक। योग- सौभाग्य रात के 10.34 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.02 बजे। राहुकाल- दिन के 03.40 से 05.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
दस मई का राशिफल
पढ़ें दस मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।
मेष
(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके हाथ में है। भाग्य से उतना ही मिलेगा जितने के लिए आप प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
वृष
(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। अतिथियों के आकस्मिक आगमन से आपका खर्च बढ़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन रहा है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले विरोधियों से परेशान रहेंगे।
यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क
मिथुन
(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कारोबार करने वाले के लिए दिन अनुकूल है। फायदे का योग बन रहा है। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त हो सकती है। आपकी सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा। जीवनसाथी के साथ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।
कर्क
(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला है। बुद्धि और कार्यकुशलता से जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। उनके साथ मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा।
सिंह
(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) रोजगार के लिहाज से दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा को अधिकारी और कारोबारियों को बड़े-बुजुर्ग के सहयोग से प्रगति होगी। जोखिम उठाने और दूसरे की जमानत लेने से परहेज करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।
कन्या
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दस मई का राशिफल आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम का समय आप मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है।
तुला
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन सतर्क रहने और शांति से गुजारने का है। गुप्त शत्रुओं से खतरा हो सकता है। कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा है। आर्थिक रूप से समय ठीक है। निवेश कर सकते हैं।
वृश्चिक
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि महत्वपूर्ण विषयों में सभी एकजुट हो जाएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
धनु
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) भाग्य की अनुकूलता से आपको कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी में धन खर्च कर सकते हैं।
मकर
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) राजनीति करने वाले को लाभ का योग है। कार्यक्षेत्र में दिन बहुत व्यस्तता वाला रह सकता है। आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। बेवजह के खर्च में कटौती करें। अन्यथा आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कुंभ
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) ग्रहों के अच्छे योग से आज दिन आपके लिए अच्छा है। कानूनी विवाद में लाभ होगा। आपका पक्ष मजबूत होगा। संपत्ति के कार्य में भी फायदे का योग है। काफी समय से सक्रिय विरोधी परास्त होंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
मीन
(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। उससे आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। हालांकि इसका आपके करियर पर खास असर नहीं पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी सकती है। धैर्य और शांति से काम लें। फैसले में जल्दबाजी नहीं करें।
नोट- दस मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं