rashifal and panchang of 11 March : 11 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।
शुक्रवार का पंचांग
11 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- मृगशिरा दिन के 02.36 बजे तक। योग- आयुष्मान अगले दिन तड़के 03.11 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.27 बजे। राहुकाल- दिन के 11.02 से 12.31 बजे तक। अभिजीत- 12.08 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
शनिवार का पंचांग
12 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी सुबह के 08.07 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा शाम के 05.32 बजे तक। योग- सौभाग्य अगले दिन तड़के 03.55 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.28 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.33 से 11.02 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
11 मार्च 2022 का राशिफल
पढ़ें 11 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। अन्यथा अनावश्यक रूप से बड़े विवाद में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके नतीजे मिल सकते हैं।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) भाग्य के दृष्टिकोण से दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आपके द्वारा किए गए परिश्रम का आज आपको अच्छा फल मिलेगा। इसके कारण आप प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा में छुपा है हर समस्या का हल
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता का सुख व भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में धन लाभ होने का योग है।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आपकी चिंता थोड़ी कम होगी। खानदानी संपत्ति का विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपने भाई से सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 11 मार्च 2022 का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत सोच-विचार कर लें। धैर्य से लिया गया निर्णय आपको लाभ देगा। जल्दबाजी से नुकसान होगा।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे। उसे परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को तनाव होगा।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा अवश्य पूरी होगी। यदि आज आपको किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें। भविष्य में लाभ होगा।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने कठिन कार्यों को भी कम समय में पूरा करेंगे। इससे आप प्रसन्न होंगे। वह आपको लाभ भी अवश्य देंगे। जीवनसाथी से तनाव संभव है।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपने क्रोध और आचरण पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कार्यक्षेत्र में बड़े विवाद में फंस जाएंगे। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई समस्या है, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि होगी। आज तनाव से परेशान रहेंगे।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप शान-शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। इसे देखकर आपके विरोधी परेशान होंगे। आपको किसी की परवाह किए बिना ही आगे बढ़ें। संतान की शिक्षा से संबंधित यात्रा कर सकते हैं।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला है। ससुराल पक्ष में आज आपका किसी सदस्य से कोई विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा संबंधों में खटास आ जाएगी।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। अतः आपके लिए जो कार्य अधिक महत्वपूर्ण हो, उसे ही करने की सोचें। ननिहाल पक्ष से आज आपको प्रेम मिलता दिख रहा है।
नोट- 11 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- अत्यंत कल्याणकारी है दुर्गा सप्तशती