राशिफल 10 फरवरी : इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

676

10 फरवरी का पंचांग
रविवार, शिशिर ऋतु, माघ मास शुक्ल पक्ष, तिथि : पंचमी दिन के 2:09 बजे तक फिर षष्ठी। नक्षत्र : रेवती शाम के 7:38 बजे तक फिर अश्विनी। शुभ मुहूर्त : दिन के 11:42 से 12:26 बजे तक। राहुकाल : अपराह्न के 4:13 से शाम के 5:36 बजे तक।


11 फरवरी का पंचांग

सोमवार, शिशिर ऋतु, माघ मास शुक्ल पक्ष, तिथि : षष्ठी दिन के 3:02 बजे तक फिर सप्तमी। नक्षत्र : अश्विनी रात के 9:13 बजे तक फिर भरणी। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:14 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : अपराह्न के 8:29 से शाम के 8:51 बजे तक।


दैनिक राशिफल : 10फरवरी

मेष : कार्य पूर्ण होंगे। प्रयास जारी रखें, सफलता मिलेगी। मित्र के सहयोग से लाभ तथा व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। सत्संग में भाग लेंगे। भाग्य आपके साथ है । राजनीतिक क्षेत्र में कद बढ़ेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष : राजकाज में सफलता मिल सकती है । परिवार में सुख-शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी से परेशान रह सकते हैं। कारोबार और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन : व्यर्थ में समय ना गवाएं। पुराने विवाद का हल सकता है । व्यर्थ के विवाद में समय न गवाएं। लंबे समय से फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। न्यायिक क्षेत्र में सफलता का योग है। विरोधी का रुख समस्या उत्पन्न कर सकता है।

कर्क : यात्रा और वाहन चलाने के दौरान सावधान रहें। योजना अनुसार प्रयास से सभी कार्य पूर्ण होंगे । व्यावसायिक क्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी । शिक्षा के दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे । पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी।

सिंह : सहयोगी के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। लंबे समय से चल रहे विवाद से मुक्ति मिलेगी। करीबी के स्वास्थ्य में सुधार होने से निश्चिंत होंगे। परिचय का लाभ मिलेगा और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। जिम्मेदारी के प्रति सचेत रहें।

कन्या : जीनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। रुके हुए न्यायिक मामले पूर्ण होने का योग है। लंबे समय से चल रहे व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद से सुख-समृद्धि व प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। मानवीय सोच का फायदा मिलेगा।

तुला : मेहनत और लगन का फल अवश्य मिलेगा, धैर्य रखें।धन लाभ होगा। सुख-साधनों में बढ़ोतरी संभव है। धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। राजनैतिक कार्य में सफलता मिलेगी। विवाद का हल निकल सकत है परंतु विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक : परिवार जन से खुशी मिल सकती है । राजनैतिक कद बढ़ेगा । आध्यात्मिक कार्य पूर्ण होंगे। जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें। घर या भूमि के संबंध में यदि कोई योजना है तो उसमें सफलता मिल सकती है । राजनीति में सफलता का योग है।

धनु : मेहनत का फल  मिलेगा। खुशी, उन्नति,पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निजी संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा के दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। कारोबारिक योजना को नया स्वरूप मिलेगा ।

मकर : कार्यक्षेत्र में उन्नति और धन वृद्धि का योग है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा । करीबियों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। विरोधी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। समय व्यर्थ न करें।

कुंभ : नौकरी पेशा लोगों को खुशखबरी के साथ कर्तव्य पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। धन के मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। समय अच्छा है,खुश रहेंगे । क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन : कारोबार में सुधार के साथ अधूरे कार्य पूरे होंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। धर्म-कर्म का लाभ मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here