9 फरवरी का पंचांग
शनिवार, शिशिर ऋतु, माघ मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी दिन के 12:27 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद शाम के 5:30 बजे तक फिर रेवती। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:50 से 11:12 बजे तक।
10 फरवरी का पंचांग
रविवार, शिशिर ऋतु, माघ मास शुक्ल पक्ष पंचमी दिन के 2:09 बजे तक फिर षष्ठी। नक्षत्र : रेवती शाम के 7:38 बजे तक फिर अश्विनी। शुभ मुहूर्त : दिन के 11:42 से 12:26 बजे तक। राहुकाल : अपराह्न के 4:13 से शाम के 5:36 बजे तक।
मेष : यह दिन आपके लिए खास रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विरोधी परास्त होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृष : शुक्र के राशि परिवर्तन से यह दिन इस राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। पुराने फंसे कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वरिष्ठ जन का सहयोग मिलेगा जिससे काफी समय से रुके कार्य पूरे हो सकेंगे।
मिथुन : इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मेंं वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिल सकता है। प्रियजनों का साथ खुशी देगा। वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें।
कर्क : यात्रा के दौरान सावधानी बरतें तो दिन बाकी मामले में अनुकूल रहेगा। सभी क्षेत्रों में सफलता का योग है। नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है।
सिंह : आज का दिन एक तरह से आपके नाम है। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपका भाग्य सातवें आसमान पर रहेगा। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र का साथ मिलेगा। आय के स्रोत में सुधार का योग है।
कन्या : इस राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक हो सकता है। कहीं से आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। आपके कामों में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला : आपका आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला है। नौकरी और रोजगार में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से चिंतित रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लेन-देन के दौरान सावधानी बरतें। राजनीति के क्षेत्र में विरोधी साजिश रच सकते हैं।
वृश्चिक : इस राशि के लोगों के लिए दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शादी के लायक कुवांरे के लिए प्रेम के क्षेत्र में अच्छा योग बन रहा है, हालांकि चुनौतियां भी रहेंगी लेकिन मेहनत करने पर आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवाद हो सकते हैं लेकिन उनका असर तात्कालिक रहेगा।
धनु : दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक स्थल के दर्शन का योग बन रहा है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर : वित्तीय स्थिति में सुधार का योग है । नौकरी और रोजगार के लिहाज से भी समय अच्छा है। भूमि-भवन क्रय-विक्रय का योग है। परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है,जिससे मन विचलित रहेगा । खान-पान में सावधानी बरतें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है ।
कुंभ : दिन मिलाजुला होगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आय के साधन बढ़ेंगे । किसी करीबी का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी धार्मिक स्थल के भ्रमण पर जा सकते हैं। संतों का समागम संभव है ।
मीन : आपका दिन व्यस्तता भरा होगा पर नई उपलब्धि हासिल करेंगे । किसी दूर जगह पर यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके परिणाम अच्छे होंगे। नयी योजना के परिणाम अच्छे होंगे। पारिवारिक का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। संतान पक्ष के लिए चिंतित रह सकते हैं।