राशिफल 8 फरवरी : इन राशियों को मिलेंगे अवसर… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

509
27 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग
27 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

8 फरवरी 2019 का पंचांग

शुक्रवार, शिशिर ऋतु,शुक्ल पक्ष तृतीया सुबह के 10:19 बजे तक फिर चतुर्थी। नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद दिन के 2:59 बजे तक फिर उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहूर्त दिन के 12:13 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दिन के 11:13 से 12:35 बजे तक।


9 फरवरी का पंचांग
शनिवार, शिशिर ऋतु, माघ मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी दिन के 12:27 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद शाम के 5:30 बजे तक फिर रेवती। शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:50 से 11:12 बजे तक।


दैनिक राशिफल: 8 फरवरी

मेष : आपके लिए आज का दिन मिश्रित फल लेकर आ रहा है। व्यवसाय के क्षेत्र में योजना के पूर्ण होने का योग बन रहा है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा प्रमोशन की संभावना है। पारिवार में थोड़ी खटपट हो सकती है। धार्मिक कार्य से फायदा मिलेगा।

वृष : क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रख सके तो दिन अच्छा बीतेगा। राजनीति में अनुकूल योग बन रहा है। विरोधी परास्त होंगे। दिन व्यस्तता में बीतेगा। काफी समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात खुशी देगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन : नौकरी के क्षेत्र में अनुकूल समय है। आय के स्रोत बढ़ेंगे या प्रोन्नति का रास्ता खुलेगा। अपना कार्य करने वालों को थोड़ी परेशानी होगी। परिवार का सहयोग उपयोगी होगा। वाहन चलाने तथा यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें।

कर्क : आपके लिए दिन अनुकूल है। रोजगार और राजनीति दोनों क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नए घर के निर्माण या खरीद की योजना परवान चढ़ेगी। धार्मिक स्थल का दर्शन कर सकते हैं। प्रियजन से मुलाकात होगी।

सिंह : राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। नौकरी करने वालों को थोड़ी खींचतान करनी होगी। खान-पान में संयम बरतें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या : वरिष्ठ जनों के सहयोग से कठिन कार्य पूरे होंगे। सामाजिक रूप से आपका सम्मान बढ़ेगा। रोजगार के लिए दिन अच्छा है। रिश्तेदारों से अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रहेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग बन रहा है, जिससे मन को शांति मिलेगी।

तुला : दिन ठीकठाक रहेगा। आय के स्रोत बढ़ने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। खान-पान में संयम रखें, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। धार्मिक स्थलों के दर्शन हो सकते हैं।

वृश्चिक : आज भाग्य आपके अनुकूल है। थोड़े परिश्रम से भी कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मानसिक ताकत के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी उपयोगी होगा। संपत्ति खरीदने की योजना पूरी हो सकती है।

धनु : दिन मिश्रित फल देने वाला है। रोजगार में सफलता मिलेगी लेकिन वरिष्ठ से विवाद तनाव देगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन विरोधियों की गतिविधियों से थोड़े परेशान होंगे। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।

मकर : कारोबार में लाभ होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। राजनीति के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खींचतान होती रहेगी। संतान से शुभ सूचना मिल सकती है। वाहन चलाने तथा यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।

कुंभ : दिन व्यस्तता में बीतेगा। दूर क्षेत्र की यात्रा हो सकती है। संपत्ति खरीद की योजना में प्रगति होगी। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारी का कोपभाजन बनना पड़ सकता है। अत: मन को शांत बनाए रखें। संतों का साथ मानसिक शांति और शक्ति देगा।

मीन : प्रियजनों के सहयोग से आपके मनोरथ पूरे होंगे। व्यावसायिक रूप से सफल होने का योग है। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। पत्नी का साथ मिलेगा लेकिन संतान के प्रति थोड़े परेशान रह सकते हैं। खान-पान में संयम रखना उचित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here