7 फरवरी का पंचांग
बृहस्पतिवार शिविर ऋतु शुक्ल पक्ष। तिथि : द्वितीया सुबह 7:53 तक फिर तृतीया। नक्षत्र : शतभिषा दिन के 12:10 बजे तक फिर पूर्वा भद्रपदा। शुभ मुहूर्त दिन के 12:13 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:57 से 3:20 बजे तक।
8 फरवरी का पंचांग
शुक्रवार, शिशिर ऋतु,शुक्ल पक्ष तृतीया सुबह के 10:19 बजे तक फिर चतुर्थी। नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद दिन के 2:59 बजे तक फिर उत्तर भाद्रपद। शुभ मुहूर्त दिन के 12:13 से 12:57 बजे तक। राहुकाल : दिन के 11:13 से 12:35 बजे तक।
दैनिक राशिफल: 7 फरवरी
मेष : इस राशि के जातक के लिए दिन शुभ और अनुकूल है। नौकरी में वरिष्ठ का साथ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में विरोधी पस्त होंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
वृष : आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय में प्रगति का रास्ता साफ होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा लेकिन संतान के प्रति चिंता हो सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतने की जरूरत है, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
मिथुन : आपकी मेहनत ही फल का आधार बनेगी, जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले विरोधियों से परेशान होंगे हालांकि उससे उन्हें कोई क्षति नहीं पहुंचेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। संतों के साथ से मन को शांति मिलेगी।
कर्क : नौकरी-रोजगार में थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। संतों का साथ उपयोगी होगा। वाहन चलाने और यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें। प्रियजन के मिलन की संभावना है।
सिंह : आपके बुद्धि-कौशल और मेहनत से आपकी राह आसान होगी। रोजगार और राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नए अवसर के द्वार खुलेंगे। दूर क्षेत्र की यात्रा का योग बन रहा है। यह यात्रा भावी जीवन में उपयोगी साबित होगी।
कन्या : वरिष्ठों के सहयोग से बिगड़े कार्य बनेंगे। राजनीति में विरोधियों पर हावी हो सकेंगे। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन अंततः स्थिति नियंत्रण में रहेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा अनावश्यक के विवाद में फंसेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।
तुला : रिश्तेदारों से व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं, अत: सावधान रहें। नौकरी करने वालों को तरक्की या आय में वृद्धि का योग बन रहा है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। संतान का साथ मिलेगा। खान-पान में संयम बरतें। मन को तरोताजा करने वाली यात्रा का योग बन रहा है।
वृश्चिक : काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संपत्ति खरीद की योजना में प्रगति होगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। रोजी-रोजगार की स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से थोड़ी चिंता हो सकती है।
धनु : भाग्य आज आपके साथ है। विरोधी लाख साजिश करें लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। नौकरी-रोजगार में आपके काम का प्रभाव दिखेगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। संतों के साथ से मानसिक शांति मिलेगी।
मकर : दिन मिश्रित फल देने वाला है। व्यवसाय में थोड़ी चुनौती मिलेगी जिससे परेशानी तो होगी लेकिन नुकसान नहीं होगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने वालों का प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य से थोड़ी परेशानी हो सकती है। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।
कुंभ : काफी समय से लटकी संपत्ति खरीदने की योजना परवान चढ़ेगी। वरिष्ठ जन का सहयोग आपको ताकत देगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। दूर क्षेत्र की यात्रा हो सकती है। दिन व्यस्तता में बीतेगा। शाम होते-होते किसी प्रियजन से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।
मीन : धार्मिक कार्य से मन को शांति और ताकत मिलेगी। विरोधी लाख प्रयास कर लें आपका बाल बांका नहीं कर सकेंगे। परिवार मजबूती के साथ आपके साथ खड़ा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा और वाहन चलाने के समय सावधानी बरतें।