राशिफल 29 जनवरी : मेष का प्रियजनों से मिलन… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

770

29 जनवरी का पंचांग

मंगलवार, माघ कृष्ण पक्ष। तिथि : नवमी, दिन के 2:41 बजे तक। उसके बाद दशमी। नक्षत्र : विशाखा दिन के 3:15 बजे तक। चंद्रमा तुला राशि में। राहुकाल :दिन के 3:14 बजे से 4:34 बजे तक।

आज विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।


30 जनवरी का पंचांग

बुधवार माघ कृष्ण दशमी दिन के 3:33 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : अनुराधा दिन के 4:41 बजे तक। फिर ज्येष्ठा नक्षत्र। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। सर्वार्थ सिद्धियोग : सुबह 7:12 से अपराह्न 4:41 बजे तक। राहुकाल दिन के 12:40 बजे से 2:25 बजे तक।


दैनिक राशिफल: 29 जनवरी

मेष : आर्थिक स्थिति में सुधार के लिहाज से दिन अच्छा रहना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र में मिश्रित प्रभाव रहेगा। पारिवारिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में अनुकूल स्थिति रहेगी। प्रियजनों का मिलन संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

वृष : इस राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आय के स्रोत में सुधार का रास्ता निकल सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण नहीं रहा तो अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। वरिष्ठ जनों का सहयोग उपयोगी होगा। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है।

मिथुन : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में नयी और उपयोगी योजना बन सकती है। राजनीति मेंं प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। संतान से परेशानी हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

कर्क : आपका आज का दिन ठीकठाक रहेगा। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद भी सफलता का योग है। दांपत्य जीवन में थोड़ी उलझन आ सकती है। पुराने दोस्तों से आकस्मिक मुलाकात या अन्य तरह से संपर्क हो सकता है।

सिंह : आज का दिन मिश्रित फल देगा। आर्थिक क्षेत्र में सफलता का योग है। नयी योजना बन सकती है। उस पर मजबूती से अमल करने पर फायदा होगा। किसी नजदीकी के स्वास्थ्य के कारण परेशान रह सकते हैं। संतान पक्ष के प्रति भी चिंता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कन्या : आर्थिक रूप से आज का दिन अनुकूल है। आय के स्रोत बढ़ाने की ठोस योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में टकराव का खतरा है। दोस्तों से भी विवाद हो सकता है। अतः क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। खान-पान में सतर्कता बरतें।

तुला : राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए दिन अनुकूल है। प्रियजनों के मिलन से खुशी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए कुछ कर गुजरने का अवसर है। धार्मिक स्थल के भ्रमण की संभावना है। परिवार का साथ खुशी दे सकती है।

वृश्चिक : फायदा पहुंचाने वाली यात्रा का योग बन रहा है। व्यावसायिक और आर्थिक क्षेत्र में किए प्रयास सफल होंगे। दोस्तों का साथ उपयोगी रहेगा। संतान पक्ष से चिंता रह सकती है। संतों का साथ मिल सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु : नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता का योग है। राजनीति में विरोधियों का तात्कालिक रूप से प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है।

मकर : क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें तो दिन अच्छा बीतेगा। आय के स्रोत बढ़ाने की नयी योजना बन सकती है। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। वरिष्ठों का साथ मिलेगा। खान-पान में सतर्कता बरतें। प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ : दिन शुभ फल देने वाला है। राजनीतिक रूप से आपके प्रभाव और पहुंच में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में भी सफलता का योग है। इसके साथ ही यह चेतावनी भी है कि लेनदेन के दौरान सावधान रहें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आय के स्रोत में वृद्धि की सार्थक योजना बन सकती है। प्रियजनों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन : आपका दिन व्यस्त रहेगा। कुछ नए और उपयोगी संबंध बनेंगे। प्रियजनों से मुलाकात से खुशी मिलेगी। ठोस योजना बनाकर मजबूती से कार्य करें तो उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। निकट भविष्य में चुनौतियां भी आएंगी लेकिन परिणाम सुखद होंगे। परिवार के प्रति चिंता हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here